Pushpa 2 trailer: अल्लू अर्जुन का स्वैग, डायलॉग्स और भव्यता, जानिए 'पुष्पा 2' के ट्रेलर की पांच खास बातें
Five Best things of Pushpa 2 trailer: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर धमाका कर दिया है। फैंस जमकर इसकी तारीफें कर रहे हैं, जानिए इसकी पांच सबसे खास बातें।
विस्तार
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' का बहुचर्चित ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अभिनेता का दमदार अंदाज देखने को मिला है। रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस बार पुष्पा की दुनिया पहले भाग से कई मायनों में बड़ी नजर आ रही है। आइए, जानते हैं इस ट्रेलर पांच खास बातों के बारे में।
अल्लू अर्जुन का स्वैग
अल्लू अर्जुन इस वक्त सिर्फ साउथ के ही नहीं, बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनके हाव-भाव और स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। कुछ फैंस उन्हें आइकॉनिक स्टार के नाम से पुकारते हैं, तो कुछ उन्हें स्टाइलिश स्टार भी बुलाते हैं और ये सारी चीजें उनके शारीरिक हाव-भाव के साथ बहुत बेहतर तरीके से मैच करती हैं। इस ट्रेलर में भी जब-जब अल्लू अर्जुन स्क्रीन पर आते हैं, वो पूरी तरह से छा जाते हैं। ट्रेलर में जब एक सीन पर आवाज आती है, पुष्पा मतलब ब्रैंड और अल्लू अर्जुन अपनी पीठ पर पंजा मारते हुए अपनी छाप छोड़ते हैं, तो वो दृश्य काफी शानदार महसूस होता है। इसके अलावा उनका हैलिकॉप्टर से उतरना और गाड़ी के आगे-आगे चलना अभिनेता के स्वैग को बहुत अच्छी तरह से पेश करता है, जो निश्चित ही फैंस को काफी पसंद आने वाला है।
फिल्म के दमदार डायलॉग्स
ट्रेलर में एक से बढ़कर एक ऊर्जा का संचार कर देने वाले डायलॉग्स हैं, जिस पर निश्चित ही सिनेमाघरों में फैंस सीटियां मारने वाले हैं। एक डायलॉग है, जिसमें पुष्पा कहता है, "जो मेरे हक का पैसा है, वो चार आना हो या आठ आना, वो सातवें आसमान पर हो या आठवें आसमान पर हो या सात समुंदर पार हो, पुष्पा का उसूल करने का वसूल।" ये काफी दमदार लगता है। एक और डायलॉग है, ‘कौन है यह आदमी, जिसे न पैसों की परवाह है और न पावर का खौफ, जरूर इसे कोई गहरी चोट लगी है।’ एक और डायलॉग "पुष्पा, ढाई अक्षर, नाम छोटा है, पर साउंड बहुत बड़ा. पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं है, पुष्पा मतलब ब्रैंड।" ये सभी डायलॉग्स फिल्म का उत्साह दोगुना कर देते हैं।
पत्नी का सम्मान
पुष्पा के पहले भाग में भी हमें देखने को मिला था कि पुष्पा की कहानी पूरी तरह से उसके काम और व्यापार पर फोकस करती है। हालांकि, फिल्म में रश्मिका का किरदार पुष्पा के जीवन में एक वो ठहराव लेकर आता है, जो बतौर दर्शक हम सभी देखना चाहते हैं। पहले भाग में भी दोनों के बीच एक दूसरे के लिए मौजूद प्यार पर काफी वजन दिया गया था, जब अपनी प्रेमिका के लिए पुष्पा गुंडों से भिड़ जाता है। इस बार ट्रेलर में पुष्पा अपनी पत्नी के प्रति और भी ज्यादा सम्मानजनक नजर आता है, जब वो कहता है कि जब एक पति अपने पत्नी की सुनता है, तो क्या होता है पूरी दुनिया को दिखाएगा। इसके बाद एक सीन में, जब वो अपना लोकप्रिय दाढ़ी पर हाथ फिराने वाला स्टाइल अपनी पत्नी के पा्ंव से करता हुआ नजर आता है, तो वो काफी प्यारा और पॉवरफुल महसूस होता है।
Kanguva Movie Collection Day 4: 'कंगुवा' का खेल लगभग खत्म, चार दिन में महज इतना कलेक्शन ही कर सकी फिल्म
फिल्म की भव्यता
फिल्म का मूल भाग साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसका बजट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 250 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार निर्माताओं ने फिल्म का बजट 500 किया है, जो ट्रेलर के हर फ्रेम में नजर आता है। ट्रेलर के हर फ्रेम में एक तरह की भव्यता दिखती है। इसके अलावा इस बार पुष्पा एक इंटरनेशनल खिलाड़ी बन चुका है, जो एक बंदरगाह पर दमदार फाइट करते हुए नजर आता है।
Campus Beats Season 4 OTT Release Date: शांतनु माहेश्वरी की रोमांटिक वेब सीरीज यहां होगी रिलीज, देखें डिटेल्स
फहद फासिल और अन्य कलाकार
फहद फासिल को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। इस फिल्म के ट्रेलर में वह पुष्पा के सामने एक दमदार विलेन के जैसे प्रतीत होते हैं, जब वो कहते हैं कि पार्टी होगी पुष्पा, अब होगी पार्टी। इस सीन में उनका हाव-भाव काफी वजनदार लगता है। फिल्म के अन्य सभी कलाकार भी इस ट्रेलर में काफी अच्छे नजर आए हैं।
This will go viral:
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 17, 2024
Fire nahin, wildfire hain 🔥🔥🔥#Pushpa2TheRule | #AlluArjun
Pushpa 2 Trailer Launch: "नमस्ते पटना....का हाल बा...", ट्रेलर लॉन्च पर भोजपुरी बोलकर रश्मिका ने जीता दिल
दो घंटे में 3.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज
इस ट्रेलर को अब तक हिंदी में टी-सीरिज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। ट्रेलर रिलीज को अभी दो घंटे हुए हैं और अब तक इसे 3.6 मिलिनयन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। मशहूर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरुण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, फायर नहीं वाइल्ड फायर है ये, ये वायरल होने वाला है।
Pushpa 2 Trailer Launch Live: "पुष्पा पहली बार आपके सामने झुकेगा", अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में कहा शुक्रिया