फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 stampede case Boy injured in allu arjun film screening shifted to neuro rehab centre

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' भगदड़ हादसे में घायल हुआ श्रीतेज न्यूरो रिहैब सेंटर में भर्ती, अस्पताल ने जारी किया बयान

Tue, 29 Apr 2025 11:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:01 PM IST
सार

Pushpa 2 Stampede: पिछले साल अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुए भगदड़ हादसे में घायल आठ साल के श्रीतेज को मंगलवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल से न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
Pushpa 2 stampede case Boy injured in allu arjun film screening shifted to neuro rehab centre
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline

विस्तार

पिछले साल अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुए भगदड़ हादसे में घायल आठ साल के श्रीतेज को मंगलवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल से न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया। श्रीतेज का इलाज सिकंदराबाद के अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल के मुताबिक, श्रीतेज अब मुंह से खाना खा रहा है और उसे ऑक्सीजन या रेस्पिरेटरी सपोर्ट की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

हादसे के बाद श्रीतेज की हालत
4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के एक थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस और आसपास के लोगों ने मौके पर ही उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
डॉक्टरों के अनुसार, श्रीतेज की याददाश्त पर असर पड़ा था और उसकी हालत नाजुक थी। पिछले चार महीनों से वह अस्पताल में इलाजरत था। अब उसकी हालत में सुधार देखकर उसे न्यूरो रिहैब सेंटर में भेजा गया है, जहां उसकी रिकवरी के लिए विशेष देखभाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीतेज की हालत में सुधार
इस हादसे ने श्रीतेज के परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया। भगदड़ में उसकी मां की जान चली गई, जिसके बाद श्रीतेज और उसके परिवार के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा रहा। इस हादसे ने न सिर्फ श्रीतेज के जीवन को प्रभावित किया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच भी हलचल मचा दी। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि श्रीतेज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। न्यूरो रिहैब सेंटर में उसकी रिकवरी के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज होगा।
Samantha Birthday: साउथ के फैन की जबरदस्त दीवानगी, बर्थडे पर बना डाला सामंथा का मंदिर

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन और फिल्म टीम का सहयोग
हादसे के बाद अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा 2' की टीम ने श्रीतेज के परिवार की मदद के लिए दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। अल्लू अर्जुन ने इस घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। इसके अलावा, तेलंगाना सरकार ने भी श्रीतेज के परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।
इस हादसे के सिलसिले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अगले ही दिन तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। बाद में उन्हें नियमित जमानत भी मिल गई। इस मामले ने फिल्म की रिलीज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए थे।
Ground Zero Collection: पहले हफ्ते के भीतर लाखों में सिमटी 'ग्राउंड जीरो', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed