फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   pushpa 2 premiere sandhya theatre stampede case allu arjun chargesheet details

Allu Arjun: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आरोपी बने अल्लू अर्जुन, कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 27 Dec 2025 06:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 27 Dec 2025 06:44 PM IST
सार

Hyderabad Stempade Case: हैदराबाद के संध्या थिएटर में साल 2024 में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई घटना मामले में अब 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। क्या है मामला, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
pushpa 2 premiere sandhya theatre stampede case allu arjun chargesheet details
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

हैदराबाद के मशहूर संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना अब कानूनी तौर पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पिछले साल ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत और उसके मासूम बेटे के घायल होने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। शहर पुलिस ने अदालत में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में क्या सामने आया?
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के लिए केवल एक पक्ष जिम्मेदार नहीं था। थिएटर प्रबंधन, कार्यक्रम आयोजक, निजी सुरक्षा एजेंसियां और समन्वय से जुड़े कई स्तरों पर लापरवाही पाई गई। चार्जशीट के अनुसार थिएटर के मालिक, पार्टनर्स, मैनेजर, बालकनी इंचार्ज और गेटकीपर सहित कई लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अल्लू अर्जुन का नाम भी इसी कड़ी में सामने आया, जिन्हें आरोपी नंबर 11 के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


चार्जशीट को लेकर क्या बोले एसीपी?
चार्जशीट को लेकर एसीपी रमेश कुमार ने कहा, '24 दिसंबर को हमने संध्या थिएटर की घटना से जुड़े मामले में 23 लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इन 23 आरोपियों में अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। इस मामले में संध्या थिएटर के मालिक और प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है। सीसीटीवी फुटेज सहित सभी सबूत जुटाने और वैज्ञानिक तकनीकों की मदद लेने के बाद हमने चार्जशीट दाखिल की। इस घटना में घायल लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं और हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




भीड़ के अनियंत्रित होने से मची भगदड़
यह मामला तब सुर्खियों में आया था, जब भारी संख्या में प्रशंसक अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए थिएटर के बाहर जमा हो गए थे। भीड़ के अनियंत्रित होने से हालात बिगड़ गए और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। इस घटना ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि प्रशासन और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

यह खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर' सॉन्ग 'शरारत' की क्रिस्टल डिसूजा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब; आयशा खान से की एक्ट्रेस की तुलना

भीड़ नियंत्रण की कोई ठोस योजना नहीं थी
पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह साफ हुआ कि कार्यक्रम से पहले सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की कोई ठोस योजना नहीं थी। न तो प्रवेश-निकास के लिए पर्याप्त इंतजाम थे और न ही प्रशंसकों की संख्या को संभालने की रणनीति। इसी अव्यवस्था ने हालात को जानलेवा बना दिया।


14 आरोपियों की गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी को कानूनी राहत मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं। अल्लू अर्जुन को भी पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की जाएगी।

अल्लू अर्जुन ने आर्थिक मदद की
घटना के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माताओं ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की थी। राज्य सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा की थी। बावजूद इसके, यह हादसा लंबे समय तक लोगों के ज़ेहन में रहेगा, क्योंकि यह सवाल छोड़ गया कि क्या बड़े सितारों और भव्य आयोजनों के बीच आम लोगों की सुरक्षा को पर्याप्त प्राथमिकता दी जाती है। संध्या थिएटर भगदड़ केस अब न्यायिक प्रक्रिया के हवाले है। अदालत में पेश की गई चार्जशीट के बाद यह तय होगा कि जिम्मेदारी किस पर और किस हद तक तय की जाएगी। यह मामला भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए एक चेतावनी की तरह देखा जा रहा है, ताकि मनोरंजन के नाम पर कोई और परिवार अपूरणीय क्षति न झेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed