Robinhood Release Date: नितिन और श्रीलीला को साथ देखने का इंतजार हुआ लंबा, आगे खिसक गई 'रॉबिनहुड' की रिलीज
नितिन और श्रीलीला की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म रॉबिनहुड को लेकर निर्माताओं ने एक अहम जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखने के बाद नितिन और श्रीलीला के प्रंशंसक थोड़ा निराश हो सकते हैं।
विस्तार
पुष्पा 2 द रूल के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर अब अपने अगले प्रोजेक्ट रॉबिनहुड के लिए कमर कस रहे हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट का नाम है रॉबिनहुड। इस फिल्म में नितिन और श्रीलीला रोमांस करते नजर आएंगे। लेकिन फिल्म निर्माताओं ने जहां इसकी रिलीज डेट पहले 25 दिसंबर, क्रिसमस पर रखी थी। अब उन्होंने इसे बदलने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में पहले रश्मिका मंदाना को लिया जा रहा था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब इस फिल्म में मुख्य किरदार में श्रीलीला नजर आएंगी। ऐसा पहली बार है जब किसी फिल्म में नितिन और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी।
Dacoit: अदिवि शेष की अगली फिल्म से श्रुति हासन की छुट्टी, इस हीरोइन को मिला साउथ का एक और बड़ा मौका
माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियाों की वजह से फिल्म रॉबिनहुड की रिलीज डेट 25 दिसंबर टाल दी गई है, जल्द ही इसकी जगह एक नई रिलीज डेट जारी की जाएगी। अपने एक्साइटमेंट को थामे रखें क्योंकि एंटरटेंमेंट देखने लायक होगा, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी तो आपका अनुभव भुलाने लायक नहीं होगा।''
Due to unforeseen circumstances, #Robinhood will not be releasing on December 25th.
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) December 17, 2024
A new release date will be announced soon.@actor_nithiin @sreeleela14 @VenkyKudumula @gvprakash @MythriOfficial @SonyMusicSouth pic.twitter.com/gWH83pkK8k