Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम से पहले टीम ने बढ़ाई उत्सुकता, जारी हुआ अभिनेता का दमदार पोस्टर
Pushpa 2 New Poster: नेशनल अवार्ड विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित 'पुष्पा: द रूल' अगले महीने रिलीज होने वाली है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में होने वाला है। इस बीच आज, शनिवार को अभिनेता का नया पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें वो काफी दमदार लग रहे हैं।
विस्तार
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता के फैंस की उत्सुकता को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के निर्माता जल्द ही इसका ट्रेलर भी जारी करने करने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च को लेकर भी कई तरह की योजनाएं बनाई गई हैं। निर्माता इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनाए रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज, शनिवार को पुष्पा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अल्लू अर्जुन का दमदार पोस्टर साझा किया गया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
कुल्हाड़ियां पकड़े दमदार अवतार में दिखे अभिनेता
शनिवार को अल्लू अर्जुन और पुष्पा फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता का शानदार पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए घोषणा की गई कि फिल्म का ट्रेलर कल शाम 6:03 बजे रिलीज़ होगा। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने दोनों हाथों से दो कुल्हाड़ियां पकड़े हुए नजर आ हैं, जो अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, "गुस्सा, ताकत, तबाही, पूरा पागलपन। पुष्पा 2 ट्रेलर कल शाम 6 बजकर 30 मिनट पर।"
विज्ञापन विज्ञापन
Abhishek Bachchan: कभी हत्यारा, तो कभी देसी नेता बनकर, अभिषेक ने दिखाए अदाकारी के अलग-अलग रंग
पटना के गांधी मैदान में दिखेगा अल्लू अर्जुन का जलवा
बताते चलें कि पटना के गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए नजर आएंगे। 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, अभिनेता इस कार्यक्रम में शानदार एंट्री करने वाले हैं। अल्लू अर्जुन की एंट्री ऐतिहासिक और बहुत ही शानदार तरीके से होगी। इसके लिए एक खास वाहन की व्यवस्था की गई है। बीते दिनों ही निर्माताओं द्वारा पोस्ट साझा कर इस की जानकारी साझा की गई थी।
BB 18: 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने जा रहीं रवि तेजा की ये हीरोइन, बतौर वाइल्ड कार्ड बढ़ाएंगी शो की शोभा
05 दिसंबर को रिलीज होगी 'पुष्पा 2'
सुकुमार निर्देशित इस फिल्म में मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता फहद फासिल भी पहले भाग की अपनी भूमिका को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। इनके अलावा रश्मिका मंदाना आदि कलाकार भी अपना जलवा एक बार फिर से बिखेरने को तैयार हैं। मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स बैनर संयुक्त रूप से इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट निर्माण कर रहे हैं। देवी श्री प्रसाद ने फिल्म में संगीत दिया है। यह फ़िल्म 5 दिसंबर को कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Aditya Roy Kapur Birthday Wishes: आदित्य रॉय कपूर को इन सितारों ने दी बधाई, जन्मदिन को बनाया खास