फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SSMB 29 director SS Rajamouli praises Mohanlal L2 Empuraan trailer hooked me feels like a blockbuster

SS Rajamouli L2 Empuraan: एसएस राजामौली ने की मोहनलाल की तारीफ, ‘एल2: एम्पुरान’ के ट्रेलर को बताया ब्लॉकबस्टर

Thu, 20 Mar 2025 02:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 20 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

SS Rajamouli L2 Empuraan: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली ने आज सोशल मीडिया पर मलयालम अभिनेता मोहनलाल की आगामी फिल्म एल2: एम्पुरान के ट्रेलर की जमकर तारीफ की और साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
 

विज्ञापन
SSMB 29 director SS Rajamouli praises Mohanlal L2 Empuraan trailer hooked me feels like a blockbuster
एसएस राजामौली ने की मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal, ssrajamouli

विस्तार

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म एसएसएमबी29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। राजामौली ने महेश बाबू के साथ इस फिल्म का दूसरा भी शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसी बीच राजामौली ने मोहनलाल अभिनीत पृथ्वीराज सुकुमारन की आगामी निर्देशित फिल्म 'एल2: एम्पुरान' को लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर किए हैं।
विज्ञापन

 

एसएस राजामौली का एक्स पर पोस्ट
एल2: एम्पुरान का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर मोहनलाल के फैंस के बेहद पसंद आया और वहीं इस लिस्ट में एसएस राजामौली का भी नाम शामिल हो गया। एसएस राजामौली ने एक्स पर लिखा, #EMPURAAN के ट्रेलर ने मुझे पहले शॉट से ही इंप्रेस कर दिया। मोहनलाल सर की कमांडिंग प्रेजेंस वाकई मैग्नेटिक है। अपने विशाल पैमाने और शानदार एक्शन के साथ यह फिल्म पहले से ही एक ब्लॉकबस्टर की तरह लग रही है।'' आगे राजामौली ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, ''L2E टीम को 27 मार्च को भव्य रिलीज की शुभकामनाएं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर
पृथ्वीराज सुकुमारन निर्देशित और मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर आधी रात को रिलीज हुआ। ‘एल2: एम्पुरान’ट्रेलर में मोहनलाल खुरेशी अब्राम या स्टीफन नेदुमपल्ली के रूप में नजर आए तो वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ने जायद मसूद के किरदार में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Tamannaah Bhatia: जिंदगी जीने के तरीके को लेकर तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं काफी पर्सनल हूं
 
विज्ञापन

एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29
एसएस राजामौली ने कुछ दिनों पहले ओडिशा के कोरापुट में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। उन्होंने कोरापुट के लोगों के गर्मजोशी भरे मेहमान नवाजी के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। शेड्यूल ओडिशा के सुरम्य कोरापुट जिले में आयोजित किया गया था। राजामौली ने इस सफर का वीडियो भी अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed