फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sreeleela share video form MIAMI says in 48 hours Watch sunrise with me

Sreeleela: श्रीलाल ने मियामी से शेयर किया शानदार वीडियो, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Fri, 11 Jul 2025 06:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 11 Jul 2025 06:13 PM IST
सार

Viral Video: श्रीलीला ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Sreeleela share video form MIAMI says in 48 hours Watch sunrise with me
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14

विस्तार

साउथ फिल्मों में अपने अभिनय और डांस से सभी का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस श्रीलीला ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मियामी से एक शानदार वीडियो शेयर किया है। श्रीलीला का यह वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

श्रीलीला का वीडियो
एक्ट्रेस श्रीलीला ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेकेशन का एक खास वीडियो मियामी से शेयर किया है। इस वीडियो में श्रीलीला समंदर किनारे डांस करती, तो कहीं लजीज खाने का मजा लेती और कहीं मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस भी जमकर फायर और दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं। श्रीलीला ने अपनी इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, '48 घंटों में मियामी, मेरे साथ सूर्योदय देखें।'

View this post on Instagram

A post shared by Sreeleela (@sreeleela14)


विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलीला का वर्कफ्रंट
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा 2" में अपने डांस नंबर "किसक" से प्रसिद्ध हुई एक्ट्रेस श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ एक अनाम फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म श्रीलीला की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा श्रीलीला, एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह में नजर आएंगी। निर्देशक हरीश शंकर और मैथरी मूवी मेकर्स बैनर द्वारा निर्मित यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। 

यह भी पढ़ें: Kuberaa OTT Release: 'कुबेर' की ओटीटी रिलीज हुई तय, जानिए कब देख सकेंगे धनुष-रश्मिका-नागार्जुन की फिल्म..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed