निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। जानें इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
क्या राम चरण की 'पेद्दी' बनी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर? तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Peddi Worldwide Collection: राम चरण और जान्हवी कपूर की पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी' 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानें इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?
'पेद्दी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Box office CHAMPION - #PEDDI SIR
साउथ स्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कुल 135.36 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'पेद्दी' ने इस साल रिलीज हुई 'द राजा साब' के अलावा कई फिल्मों के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, 'पेद्दी' रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है।
💥💥💥💥💥💥 135.36 CR+ GROSS WW on Day 1 ❤️🔥❤️🔥
Meet #PEDDI now in cinemas ❤️🔥
Book your tickets now 💥💥https://t.co/EMhY3eMGKq pic.twitter.com/1WYLZ3215U
| धुरंधर द रिवेंट | 205.2 करोड़ रुपये |
| द राजा साब | 100.6 करोड़ रुपये |
| मन शंकर वर प्रसाद गारु | 71.2 करोड़ रुपये |
| उस्ताद भगत सिंह | 48.2 करोड़ रुपये |
| दृश्यम 3 | 43.4 करोड़ रुपये |
| बॉर्डर 2 | 41.6 करोड़ रुपये |
| पैट्रियट | 29.8 करोड़ रुपये |
| करुप्पु | 28.9 करोड़ रुपये |
| भूत बंगला | 23.6 करोड़ रुपये |
| डकैत | 13.7 करोड़ रुपये |
| राजा शिवाजी | 13.5 करोड़ रुपये |
| ओ रोमियो | 12.1 करोड़ रुपये |
'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'पेद्दी' ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 51 करोड़ रुपये कमाए हैं। पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 69.50 करोड़ रुपए हो गया है।
'पेद्दी' के बारे में सबकुछ
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी' 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा और एक्शन फिल्म है, जो एक एथलीट के संघर्ष और भावनाओं पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है।
इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। राम और जान्हवी के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान का है।
यह भी पढ़ें: 'पेद्दी' ने पहले दिन कमाए 100 करोड़, राम चरण की पत्नी उपासना ने ऐसे मनाया जश्न, देखकर रह जाएंगे दंग