{"_id":"664b226b80d63f32c10cc83a","slug":"payal-rajput-made-serious-allegations-against-rakshana-producers-says-threatened-me-to-ban-from-telugu-cinema-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Payal Rajput: 'तेलुगु सिनेमा से बैन करने की दी धमकी' पायल राजपूत ने 'रक्षणा' प्रोड्यूसर्स पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Payal Rajput: 'तेलुगु सिनेमा से बैन करने की दी धमकी' पायल राजपूत ने 'रक्षणा' प्रोड्यूसर्स पर लगाए गंभीर आरोप
Mon, 20 May 2024 03:46 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 20 May 2024 03:46 PM IST
सार
अभिनेत्री ने ने 'रक्षणा' के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पायल ने आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने अभी तक उनके काम के बकाया पैसे नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
पायल राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ अभिनेत्री पायल राजपूत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हालांकि, इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि आरोप है। दरअसल, पायल राजपूत ने 'रक्षणा' प्रोड्यूसर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हैरान कर देना वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
पायल राजपूत ने 'रक्षणा' प्रोड्यूसर्स पर साधा निशाना
अभिनेत्री ने ने 'रक्षणा' के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पायल ने आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने अभी तक उनके काम के बकाया पैसे नहीं दिए हैं। पायल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया था कि निर्माताओं ने फिल्म का प्रमोशन नहीं करने पर उन्हें तेलुगु फिल्मों से बैन करने की धमकी दी है। यही नहीं, पायल ने इसके अलावा कई और खुलासे भी किए है।
पोस्ट साझा कर लगाए गंभीर आरोप
पायल ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'मेरे पास एक फिल्म है रक्षणा जिसे 2019 और 2020 में शूट किया गया था, इसका ओरिजिनल नाम 5Ws था। रिलीज में देरी होने के कारण अब वे मेरे काम का बिना पैसे दिए फिल्म के प्रमोशन में आने की मांग कर रहे हैं। मैंने उन्हें प्रमोशन करने के लिए मना कर दिया जिसे बाद रक्षणा के मेकर्स ने मुझे तेलुगु सिनेमा से बैन करने की धमकी दी।' पायल ने आगे कहा, 'हमारी टीम ने रक्षणा के डिजिटल प्रमोशन के लिए बातचीत करने की भी कोशिश की और मैंने उनसे मेरे ड्यू अमाउंट का भुगतान करने की बात भी कही। हालांकि, उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया, इतना ही नहीं मेरे नाम का इस्तेमाल इस तरह से किया जिससे मेरी छवि खराब हो मैं अब ये सब और बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं।"
विज्ञापन
पहले भी लगा चुकी हैं आरोप
बता दें कि इसके पहले हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ने 'शुभ शगुन' के प्रोड्यूसर पर हैरेसमेंट और ड्यू अमाउंट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

View this post on Instagram