फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lok Sabha Election: After cast His vote Akshay Kumar Spotted at airport with mother in law Dimple Kapadia

Akshay Kumar: मतदान करने के बाद कहां रवाना हुए खिलाड़ी कुमार? एयरपोर्ट पर सासू मां के साथ आए नजर

Mon, 20 May 2024 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 May 2024 03:16 PM IST
सार

अभिनेता अक्षय कुमार ने आज लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया। भारतीय नागरिकता हासिल करने के बाद अभिनेता ने पहली बार आज मुंबई में वोट डाला। इसके बाद वे एयरपोर्ट पर नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लंदन रवाना हुए हैं।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: After cast His vote Akshay Kumar Spotted at airport with mother in law Dimple Kapadia
अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद आज पहली बार लोकतंत्र के उत्सव में भाग लिया और मुंबई में मतदान किया। भारतीय नागरिक होने का फर्ज पूरा करने के बाद खिलाड़ी को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनकी सासू मां और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी साथ नजर आईं। वोटिंग के तुरंत बाद एक्टर को एयरपोर्ट पर देख फैंस सवाल कर हे हैं कि अब कहां चले?

विज्ञापन


लंदन गए हैं खिलाड़ी कुमार?
अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया स्टाइलिश लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। अभिनेता ग्रे कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे। वहीं, डिंपल कपाड़िया ब्लैक टॉप, मैचिंग पैंट और ग्रे श्रग में नजर आईं। कहा जा रहा है कि दोनों सितारे लंदन रवाना हुए हैं। दोनों सितारे एयरपोर्ट में अंदर जाने से पहले पैपराजी से रूबरू हुए। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Eijaz Khan: पवित्रा संग अपने ब्रेकअप पर एजाज खान ने पहली बार तोड़ी चप्पी, बोले- खुश नहीं हूं, शांति चाहिए


भारत के विकास के लिए की दुआ
मालूम हो कि अक्षय कुमार ने आज सुबह बाकायदा लाइन में लगकर मतदान किया। उनका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा किया है। अक्षय से जब पूछा गया कि आपने मतदान किया है, आप क्या संदेश देना चाहेंगे? इस पर अक्षय ने कहा, 'मैं यही कहना चाहूंगा कि मेरा भारत विकसित रहे, मजबूत रहे और उसी को दिमाग में रखते हुए मैंने वोट किया। इसी तरह पूरा भारत वोट करे, जो उन्हें सही लगे'। अक्षय कुमार ने यह भी कहा, 'मैं सुबह सात बजे पोलिंग बूथ पर पहुंच गया था। इस बार मतदान अच्छा ही होगा'। 

Swatantrya Veer Savarkar OTT: इस खास दिन ओटीटी पर रिलीज होगी रणदीप की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानिए तारीख

कभी नागरिकता की वजह से होने पड़ा ट्रोल
मालूम हो कि अक्षय कुमार को नागरिकता के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। 2023 से पहले एक्टर के पास कनाडा की नागरिकता थी। उन्होंने साल 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। बीते वर्ष अगस्त में उन्हें भारत की नागरिकता मिली। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में भी वे दिखेंगे। साथ ही 'वेलकम टू जंगल' में भी खिलाड़ी नजर आएंगे।
Payal Rajput: 'तेलुगु सिनेमा से बैन करने की दी धमकी' पायल राजपूत ने 'रक्षणा' प्रोड्यूसर्स पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed