फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Vakeel Saab Re release In Theatres at 1 may Producers increased excitement with the announcement

Vakeel Saab: सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी पवन कल्याण की 'वकील साब', निर्माताओं ने एलान से बढ़ाया उत्साह

Sat, 27 Apr 2024 05:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 27 Apr 2024 05:58 PM IST
सार

पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। निर्माताओं ने बड़े एलान से फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।
 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Vakeel Saab Re release In Theatres at 1 may Producers increased excitement with the announcement
वकील साब - फोटो : @SVC_official

विस्तार

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता पवन कल्याण को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म 'ब्रो' में देखा गया था। सुपरस्टार की अभी कई फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं। इसी बीच पवन के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म 'वकील साब' दोबारा रिलीज के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया था और यह 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

नए पोस्टर के साथ बड़ा एलान

मूल रूप से 9 अप्रैल, 2021 को कोविड 19 महामारी के चरम के दौरान रिलीज हुई 'वकील साब' लोकप्रिय मांग के कारण वापसी कर रही है। वेणु श्रीराम की 'वकील साब' फिल्म 'पिंक' की तेलुगु रीमेक है। इसमें पवन कल्याण के अलावा निवेथा थॉमस, अंजलि और अनन्या नागल्ला भी मुख्य भूमिका में हैं। वकील साब के निर्माता, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने पवन के एक नए पोस्टर के साथ एक्स पर इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


Mrunal Thakur: माता-पिता की वजह से मृणाल ने ठुकरा दी थीं कई फिल्में, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा सिनेमाघरों में गूंजेगी पावरस्टार की दहाड़

श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने कैप्शन में लिखा, 'आइए एक बार फिर सिनेमाघरों में पावरस्टार पवन कल्याण के एक्शन और स्वैग के बेदाग रूप का जश्न मनाएं। वकील साब 1 मई को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी।' फिल्म पहली दफा कोरोना महामारी के बीच 9 अप्रैल, 2021 को रिलीज हुई थी। फैंस ने एक्स पर समाचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टिप्पणी की कि कैसे इस बार कोविड-19 फिल्म को नहीं रोक सकता। 

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का किया एलान

पवन कल्याण का वर्कफ्रंट

अनजान लोगों के लिए, पवन की अपनी राजनीतिक पार्टी 'जनसेना' है, जिसने आंध्र प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन बनाया है। काम के मोर्चे पर, पवन सुजीत की 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। वह कृष की 'हरि हर वीरा मल्लू' और हरीश शंकर की 'उस्ताद भगत सिंह' में भी अभिनय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed