{"_id":"662cea1bb9ca349e5e000fef","slug":"kalki-2898-ad-film-new-update-prabhas-amitabh-bachchan-deepika-padukone-film-release-on-this-date-2024-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का किया एलान","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का किया एलान
प्रभास अभिनीत साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। इस पैन इंडिया फिल्म में भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।
अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी)
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे मंझे हुए कलाकार इस फिल्म में अपनी अदाकारी का जादू बिखरते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।
3 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : सोशल मीडिया
वैजयंती मूवीज की ओर से शनिवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया। इसमें प्रभास, दीपिका और बिग बी नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ''सभी शक्तियां बेहतर कल के लिए एक साथ आ रही हैं।" इसके साथ ही पोस्ट में आगे 27-06-2024 लिखा हुआ है। फिल्म के मुख्य अभिनेता ने भी नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
बता दें कि इससे पहले शनिवार की ही सुबह फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। पोस्टर में प्रभास हाथ में हथियार लिए नजर आए थे। इस फिल्म में कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।