फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mrunal Thakur says her parents disapproved of her doing intimate scenes in Movies she rejected several films

Mrunal Thakur: माता-पिता की वजह से मृणाल ने ठुकरा दी थीं कई फिल्में, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा

Sat, 27 Apr 2024 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Apr 2024 05:40 PM IST
सार

फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक समय ऐसे दौर से गुजरीं जब वह एक के बाद एक फिल्म का ऑफर ठुकराती रहीं। वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके माता-पिता की तरफ से इजाजत नहीं मिल रही थी।

विज्ञापन
Mrunal Thakur says her parents disapproved of her doing intimate scenes in Movies she rejected several films
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur

विस्तार

मृणाल ठाकुर हर किरदार बखूबी अदा करती हैं। अपनी इसी खूबी के चलते वह दर्शकों पर असर छोड़ती हैं। 'जर्सी' से लेकर 'सीता रामम' और 'हाय पापा' तक, कई फिल्मों के जरिए उन्होंने खुद को साबित किया है। हालांकि, मृणाल की जिंदगी में एक ऐसा भी समय था, जब उन्हें कई सारी फिल्में सिर्फ इसलिए रिजेक्ट करनी पड़ीं, क्योंकि उनके अभिभावकों ने इनकार किया था। अभिनेत्री ने इसकी वजह भी बताई है।

विज्ञापन


कई फिल्मों के लिए कर दिया इनकार
मृणाल ठाकुर के करियर में ऐसा समय था, जब उन्हें कुछ फिल्में रिजेक्ट करनी पड़ीं। इसकी वजह थी इंटीमेट सीन। दरअसल, मृणाल ठाकुर के पास जिन फिल्मों के ऑफर आ रहे थे, उनमें इंटीमेट सीन की दरकार थी। वहीं, उनके माता-पिता इस चीज को लेकर सहज नहीं थे। हालांकि, आगे चलकर एक वक्त ऐसा आया कि अभिनेत्री ने अपने माता-पिता को यह समझाया कि वह इस तरह स्क्रिप्ट्स को रिजेक्ट नहीं करती रह सकतीं।
विज्ञापन

Raha Kapoor: राहा कपूर ने एक बार फिर चुराया प्रशंसकों का दिल, मम्मी आलिया के साथ दिखीं
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता के साथ बैठकर की चर्चा
मृणाल का कहना है, 'मैं वास्तव में वैसे सीन करने में सहज नहीं थी, जो इंटीमेट थे'। उन्होंने आगे कहा कि उनके अभिभावकों ने भी इसकी इजाजत नहीं दी। लेकिन, फिर एक ऐसा समय आया कि उन्हें अपने माता-पिता से इस बारे में बात करनी पड़ी। मृणाल ने कहा, 'मैं डरी हुई थी। मैं सिर्फ फिल्मों को 'न' कह रही थी। लेकिन, कब तक न कहती रहती? एक ऐसा वक्त आया, मुझे अपने माता-पिता के साथ बैठकर चर्चा करनी पड़ी। उन्हें बताया, 'पापा, कभी-कभी ये चीजें होती हैं, इसलिए मैं फिल्म मिस नहीं कर सकती। ये मरा चयन नहीं है'। मृणाल ने कहा कि उन्होंने अपने पेरेंट्स को यह भी यकीन दिलाया कि वह खुद भी ऐसे सीन करने में सहज नहीं हैं।
Jolly LLB 3: क्या जॉली एलएलबी 3 का आगामी शेड्यूल साथ शूट करेंगे अक्षय-अरशद? फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी

बोलीं- 'मैं फिल्में छोड़ती रही'
मृणाल ने आगे कहा, 'जितना मैं एक फिल्म करने के लिए उत्साहित थी, मुझे वह छोड़नी पड़ रही थी, क्योंकि उसमें किसिंग सीन शामिल थे। लेकिन, एक कलाकार के रूप में आपको तैयार रहने की जरूरत है, क्योंकि कभी-कभी यह सीन और स्क्रिप्ट की मांग होती है। यदि आप सहज नहीं हैं, तो आप बता सकते हैं। आप इसके बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन मैं इस वजह से फिल्में छोड़ती रही'। मृणाल को आखिरी बार 'फैमिली स्टार' में देखा गया था।
Khel Khel Mein: हीरामंडी के बाद खिलाड़ी कुमार के साथ धमाल मचाएंगे फरदीन, सामने आई 'खेल खेल में' की रिलीज डेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed