फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan reacts to Vijay sweeping political victory I felt jealous

'मुझे जलन होती है...', सीएम विजय को लेकर बोले पवन कल्याण; कहा- 'मैं 15 साल तक घूमता रहा'

Tue, 26 May 2026 10:26 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 26 May 2026 10:26 AM IST
सार

Pawan Kalyan: अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अभिनेता और मुख्यमंत्री विजय को लेकर एक खास बात कही है। इसे लेकर वह चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन
Pawan Kalyan reacts to Vijay sweeping political victory I felt jealous
विजय, पवन कल्याण - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता से नेता बने थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनको लेकर कई सेलेब्स कई तरह की बातें कर रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के अभिनेता और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उनके बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विजय से जलन होती है। 

विज्ञापन


पवन की विजय से हो रही तुलना
पवन कल्याण ने यह बात तब कही है जब विजय की पार्टी तमिलगा वेत्र कझगम (टीवीके) अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ऑनलाइन पवन कल्याण और विजय के बीच लगातार तुलना की जा रही है। पवन ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा पर भी बात की और कहा कि एक पार्टी चलाने के लिए लाखों लोगों की उम्मीदों के बारे में पता होना चाहिए।

विज्ञापन

Pawan Kalyan reacts to Vijay sweeping political victory I felt jealous
थलापति विजय - फोटो : X
पवन कल्याण की टिप्पणियां
कार्यक्रम के दौरान पवन ने कहा, 'आजकल मैं तमिलनाडु की राजनीति को देखता हूं, उन्होंने कितनी आसानी से यह सब कर लिया। मुझे जलन हुई। उन्होंने खुशी-खुशी कटआउट और होलोग्राम का इस्तेमाल करके जीत हासिल कर ली। मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा। खैर मैं मजाक कर रहा हूं।'

15 साल तक क्यों की मेहनत?
उन्होंने आगे कहा, 'हमें मानवीय दृष्टिकोण से सोचने की जरूरत है। कुछ भी कहने के लिए आपको बहुत ज्यादा ज्ञान की जरूरत होती है। मैंने 15 साल तक इतनी मेहनत क्यों की? क्योंकि एक पार्टी चलाने के लिए आपको लाखों लोगों की उम्मीदों को समझना होता है।'

पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी देखकर विजय को आई थी इस चीज की याद, 'लियो' के को-एक्टर अर्जुन सरजा ने दी जानकारी

Pawan Kalyan reacts to Vijay sweeping political victory I felt jealous
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण - फोटो : पीटीआई
पवन की पार्टी ने किया निराश
पवन कल्याण ने 2014 में आंध्र प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने के वादे के साथ 'जन सेना पार्टी' की शुरुआत की थी। हालांकि, कई वर्षों तक पार्टी अकेले दम पर चुनावों में कुछ खास नहीं कर सकी। उसे चुनावों में बार-बार निराशा हाथ लगी। 2019 में पवन खुद उन दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव हार गए, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था, जबकि 'जन सेना पार्टी' सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही।

2024 में मिली कामयाबी
'तेलुगु देशम पार्टी' के नेतृत्व वाले गठबंधन से हाथ मिलाने के बाद पवन कल्याण की राजनीतिक किस्मत बदल गई। इस गठबंधन ने 2024 के आंध्र प्रदेश चुनावों में शानदार जीत हासिल की, जिससे पवन कल्याण के लिए राज्य का उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed