फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Arjun Sarja reveals how Leo co star Vijay felt the first time he sat in the CM chair

पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी देखकर विजय को आई थी इस चीज की याद, 'लियो' के को-एक्टर अर्जुन सरजा ने दी जानकारी

Tue, 26 May 2026 09:07 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 26 May 2026 09:07 AM IST
सार

Arjun Sarja On Vijay: अभिनेता अर्जुन सरजा ने अभिनेता-मुख्यमंत्री विजय के साथ हुई बातचीत को याद किया है। उन्होंने बताया है कि विजय को मुख्यमंत्री की कुर्सी देखकर क्या याद आया था?

विज्ञापन
Arjun Sarja reveals how Leo co star Vijay felt the first time he sat in the CM chair
सीएम विजय, अर्जुन सरजा - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunsarjaa

विस्तार

अभिनेता थलापति विजय ने जब से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है, तब से वह चर्चा में हैं। कई सेलेब्स उनसे मिल रहे हैं और उनके बारे में कई बातें शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर अर्जुन सरजा ने 'लियो' को-स्टार विजय के बारे में खास बातें बताई हैं। 

विज्ञापन


अर्जुन सरजा ने विजय को किया याद
एक्टर अर्जुन सरजा हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लास्ट जोन' के प्रमोशन के लिए हैदराबाद में थे। प्रेस से बात करते हुए, उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के बारे में बताया कि उनकी बातचीत कैसी रही। उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर-राजनेता ने उनकी 1999 की हिट फिल्म 'मुधलवन' पर बने सभी मीम्स देखे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Video Memes (@videomemes.vm)

विजय को ऑफर हुई थी 'मुलधवन'
'मुधलवन' के डायरेक्टर शंकर ने, अर्जुन को बताया था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट सबसे पहले विजय को ही सुनाई थी। उस समय एक्टर-राजनेता ने यह ऑफर ठुकरा दिया था। 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट हुई थी। जब विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने, तो इस बात पर कई मीम्स बने कि यह रोल न मिलने के बावजूद, वह 'असल जिंदगी के मुधलवन' बन गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Sarja (@arjunsarjaa)

विजय याद आई 'मुलधवन'
अर्जुन ने कहा 'मैं उनसे हाल ही में मिला, जब वह मुख्यमंत्री बने। उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने मीम्स देखे हैं। जब उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी देखी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें मेरी फिल्म 'मुधलवन' याद आ गई। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई व्यक्ति, एक एक्टर, जिसके साथ हमने काम किया है, आज मुख्यमंत्री है। पहली बार चुनाव लड़कर ही मुख्यमंत्री बन जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।'

Hera Pheri 3: क्या 'हेरा फेरी 3' से फिर पीछे हटे परेश रावल? सवाल किए जाने पर निर्देशक ने दिया यह जवाब

Arjun Sarja reveals how Leo co star Vijay felt the first time he sat in the CM chair
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन ने विजय को लेकर की थी पोस्ट
अर्जुन और विजय ने लोकेश कनगराज की 2023 की हिट फिल्म 'लियो' में भाइयों का रोल निभाया था। पिछले हफ्ते विजय से मिलने के बाद, अर्जुन ने तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे मुधलवन, सी. जोसेफ विजय जी के साथ। मैं उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं, ताकि वह पूरी गरिमा के साथ अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभाते रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed