OG Box Office Collection: 300 करोड़ क्लब में शामिल ‘ओजी’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘वॉर 2’ से निकली आगे
OG Movie Worldwide Box Office Collection: ‘कांतारा चैप्टर 1’ की आंधी के आगे भी ‘ओजी’ फिल्म का कलेक्शन जारी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई की। साथ ही ‘वॉर 2’ को भी कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। पढ़िए, फिल्म ‘ओजी’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
विस्तार
साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में 11 दिन हो चुके हैं। फिल्म भारत ही नहीं विदेशों में भी बढ़िया कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ‘ओजी’ ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से आगे निकल चुकी है। इस साल रिलीज हुई कुछ और बड़ी फिल्मों के कलेक्शन पर भी इसकी नजर है।
300 करोड़ क्लब में एंट्री मारी
मेकर्स ने आज यानी रविवार को जानकारी दी है कि फिल्म ‘ओजी’ ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। यह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड 361 करोड़ रुपये की कमाई वर्ल्डवाइड की है। इसी साल रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ ने वर्ल्डवाइड 351 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह देखा जाए तो पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने ‘वॉर 2’ की कुल कमाई को पार किया है। यह आंकड़ा ‘ओजी’ ने 11वें दिन में आकर हासिल किया है।
#TheyCallHimOG 300Cr CLUB 💥 pic.twitter.com/JEGr1rS3qZ
— TheyCallHimOG (@TheOGBookings) October 5, 2025
फिल्म ‘ओजी’ की बात करें तो यह कमाई की वर्ल्डवाइड लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इससे आगे कुछ महीनों पहले रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ है। जिसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 675 करोड़ रुपये है। इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘सैयारा’ और पहले नंबर पर ‘छावा’ है। ‘सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 579.23 करोड़ रुपये रहा। वहीं ‘छावा’ ने 809 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे।
भारत में ‘ओजी’ 200 करोड़ के करीब
‘ओजी’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने शनिवार यानी 10वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओजी’ का कुल कलेक्शन भारत में अब तक 179.करोड़ रुपये हो चुका है।