फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan revealed film industry secrets in her youtube vlog said actors demand for four vanity van

Farah Khan: इतनी अकड़ में रहते हैं कलाकार! वैनिटी की करते हैं मांग, पहले पेड़ के पीछे कपड़े बदलती थी हीरोइन

Sat, 20 Apr 2024 12:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

फराह खान अपने यूट्यूब चैनल के लिए व्लॉग बनाती रहती हैं। अपने एक नए व्लॉग में उन्होंने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की वैनिटी वैन की मांग पर खुलकर बात की। 

विज्ञापन
Farah Khan revealed film industry secrets in her youtube vlog said actors demand for four vanity van
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इसी सिलसिले में फराह खान ने एक बार फिर से बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने फिल्मी दुनिया के सितारों की बड़ी-बड़ी मांगों के बारे में बात की है।

विज्ञापन


आजकल हर अभिनेता के पास करीब चार वैनिटी वैन हैं
फराह खान अपने यूट्यूब चैनल के लिए व्लॉग बनाती रहती हैं। अपने एक नए व्लॉग में उन्होंने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की वैनिटी वैन की मांगों पर खुलकर बात की। फराह खान ने बताया कि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने लिए चार-चार वैनिटी वैन की मांग करते हैं। उन्हें अपने वीडियो में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को यह बात बताते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ अभिनेता और अभिनेत्री तब तक अपना काम शुरू नहीं करते, जब तक कि उन्हें वैनिटी वैन न मिल जाए। फिल्म के सेट पर वैनिटी वैन आने के बाद ही वे काम शुरू करते हैं। फराह खान ने कहा कि आजकल हर अभिनेता के पास करीब चार वैनिटी वैन हैं। एक वैन उनके जिम के लिए है, एक उनके स्टाफ के लिए, एक उनके लिए है और जो फूड ट्रक आता है, वह अलग है।
विज्ञापन


पहले अभिनेत्रियां पेड़ों के पीछे बदलती थी कपड़े  
फराह खान ने पुराने दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले अभिनेत्रियां पेड़ों के पीछे कपड़े बदला करती थी। उनके लिए तौलिए रखे जाते थे। जब आउटडोर शूटिंग होती है तो ऐसा किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि स्विट्जरलैंड में भी बस के पीछे कपड़े बदले जाते हैं। फराह ने आज के कलाकारों की हालत बताते हुए कहा कि आजकल अभिनेता तब तक नहीं हटते जब तक उनकी वैनिटी वैन नहीं आ जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed