फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nidhi Agarwal Visited Baba Mahakal Temple In Ujjain Said I Am A Great Devotee Of Shiva

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची निधि अग्रवाल, मंदिर में बैठकर लगाया ध्यान; कहा- ‘शिव की बहुत बड़ी भक्त हूं’

Thu, 12 Mar 2026 10:09 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 12 Mar 2026 10:09 AM IST
सार

Nidhi Agarwal: एक्ट्रेस निधि अग्रवाल उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान वे मंदिर में ध्यान लगाती नजर आईं। 
 

विज्ञापन
Nidhi Agarwal Visited Baba Mahakal Temple In Ujjain Said I Am A Great Devotee Of Shiva
निधि अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेसेस, क्रिकेटर्स और नेता अक्सर उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते और आशीर्वाद लेते हैं। अब निधि अग्रवाल ने भी उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान निधि काफी शांत और भावुक नजर आईं। 

विज्ञापन

मंदिर में बैठकर लगाया ध्यान
बुधवार को एक्ट्रेस निधि अग्रवाल उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने यहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी मांगी।

विज्ञापन


एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निधि शांति से मंदिर में बैठकर ध्यान लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सत्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बहुत आभारी हूं, जो मैं यहां आ पाई
दर्शन के दौरान निधि आस्था में लीन दिखी, इसके बाद जब उनसे उनके अनुभव के बारे मेंं पूछा गया तो वे भावुक नजर आईं। दर्शन के बाद निधि ने कहा, ‘बहुत-बहुत खुश हूं। मैं शिव जी की बहुत बड़ी भक्त हूं और यहां दूसरी बार आ रही हूं। सुबह का समय है, बहुत पॉजिटिव माहोल है। मैं बहुत आभारी हूं, जो मैं यहां आ पाई। भगवान सबका भला करें।’  

निधि अग्रवाल का करियर 
निधि अग्रवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्में की हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म मुन्ना माइकल से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी फिल्मों और काम की वजह से उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।

‘आईस्मार्ट शंकर’, ‘ईश्वरन’ और ‘हरि हर वीरा मल्लु’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। हाल ही में वे प्रभास के साथ ‘द राजा साब’ में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed