फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala wedding invitation card gets leaked Know details inside in gift basket report

Naga Chaitanya Sobhita: नागा चैतन्य-शोभिता का वेडिंग कार्ड हुआ लीक? जानिए गिफ्ट बास्केट में क्या होगा खास

Sun, 17 Nov 2024 01:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 17 Nov 2024 01:30 PM IST
सार

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर ऑनलाइन लीक हो गया है। इसके साथ ही जानिए गिफ्ट बास्केट में क्या-क्या होगा खास। 
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala wedding invitation card gets leaked Know details inside in gift basket report
नागा चैतन्य-शोभिता - फोटो : एक्स

विस्तार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी चर्चा मे है, जब से उन्होंने अगस्त में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। हाल ही में, इस जोड़े का शादी का कार्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इस कार्ड में पुष्टि की गई है कि दोनों 4 दिसंबर को शादी करेंगे। इसके साथ ही शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन


शादी का कार्ड हुआ लीक
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शादी की तारीख भी लिखी नजर आ रही है। शादी के कार्ड के साथ ही जोड़े ने मेहमानों को खास उपहार टोकरियां भी तैयार करवाई हैं। कस्टमाइज्ड बांस की टोकरी में फूल, एक प्रिंटेड कपड़ा, खाने के पैकेट, एक पारंपरिक स्क्रॉल और कुछ छोटे टोकन दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन



क्या खास है शादी के कार्ड में
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के शादी के कार्ड पर पेस्टल रंग किया है। साथ ही कार्ड के ऊपर कुछ आधुनिक तत्व भी शामिल हैं। कार्ड के किनारों पर घंटियां, गाय, दीपक और पृष्ठभूमि में एक दक्षिण भारतीय मंदिर भी दिखाई दे रहा है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के कार्ड पर यह भी लिखा है, "इस विशेष अवसर पर आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की हम बहुत सराहना करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभिता और नागा चैतन्य हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे। बता दें कि हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो की स्थापना नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में बंजारा हिल्स में 22 एकड़ की जगह पर की थी। शादी समारोह में केवल करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। मेहमानों की सूची में चिरंजीवी के परिवार के साथ-साथ दग्गुबाती भी शामिल हो सकते हैं। 


पहले ही शुरू हो चुकी हैं शादी की रस्में
इस बीच, पिछले महीने इस जोड़े ने अपनी शादी से पहले की रस्में शुरू कर दी हैं। शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जश्न की एक झलक शेयर की। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "गोधुमा राय पसुपु दंचतम। और इसलिए यह शुरू हुआ।
Kanguva: ज्योतिका ने कंगुवा को लेकर फैली नकारात्मकता के खिलाफ उठाई आवाज, सूर्या की पत्नी बोलीं- मुझे गर्व है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed