Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के मेकर्स पर लगा बिना इजाजत गाने इस्तेमाल करने का आरोप, इलैयाराजा ने भेजा नोटिस
Good Bad Ugly-Ilaiyaraaja: मशहूर संगीतकार इलियाराजा ने तमिल फिल्म 'गुड बैड अग्ली' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस जारी कर उन पर बिना उचित अनुमति के उनके गानों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।
विस्तार
लोकप्रिय संगीतकार इलैयाराजा ने फिल्म 'गुड बैड अग्ली' के निर्माताओं को बिना अनुमति के उनके गाने इस्तेमाल करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने मुआवजे के तौर पर पांच करोड़ रुपए मांगे हैं। यह नोटिस उनके वकील के माध्यम से प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स को भेजा गया है।
तीन गानों का हुआ फिल्म में इस्तेमाल
इलैयाराजा ने बताया कि फिल्म में उनके तीन मशहूर गाने इस्तेमाल किए गए हैं। इनमें 'ओथा रूबैयम थारेन...', 'एन जोड़ी मंजा कुरुवी...' और 'इलमाई इधो इधो...' शामिल हैं। उन्होंने बिना उनकी मंजूरी के फिल्म में इन गानों के इस्तेमाल का कड़ा विरोध किया है। नोटिस में इलैयाराजा ने टीम को इन गानों को हटाने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए सात दिन का समय दिया है।
Nushrratt Bharuccha Exclusive: नुसरत ने साझा किया ‘छोरी’ के सेट का डरावना अनुभव, बोलीं- ‘इस्राइल में जो हुआ…’
इन दृश्यों में हुआ प्रयोग
फिल्म में अभिनेता अजित की पिछली फिल्मों के कई संदर्भ हैं। उनकी पुरानी फिल्मों के कई दृश्य, संवाद और तस्वीरें शामिल की गई हैं। इलैयाराजा का गाना 'इलमाई इधो इधो...' एक लड़ाई के दृश्य के दौरान बजाया जाता है। 'ओथा रूबायुम थारेन...' का इस्तेमाल खलनायक अर्जुन दास के परिचय सहित कई दृश्यों में किया गया है।
SS Stanley Death: तमिल अभिनेता निर्देशक एसएस स्टेनली का निधन, 57 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
इससे पहले भी कानूनी कार्रवाई कर चुके हैं इलैयाराजा
यह पहली बार नहीं है जब इलैयाराजा ने कानूनी कार्रवाई की है। पिछले साल मलयालम फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' में उनके गाने 'कनमनी अनबोदु कधालन...' का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया था। तब उन्होंने नोटिस भी भेजा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की सफलता के बाद 60 लाख रुपये के मुआवजे के साथ मामला सुलझा लिया गया था।