Meenakshi Chaudhary: 'गोट' में काम करने के बाद डिप्रेशन में क्यों चली गई थीं मीनाक्षी? अभिनेत्री ने खोला राज
Meenakshi Chaudhary: तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि इस फिल्म की रिलीज के बाद वह डिप्रेशन में क्यों चली गई थीं।
विस्तार
साल 2024 में मीनाक्षी चौधरी ने छह फिल्मों में काम किया था। नए साल पर वह अब संक्रांतिकी वस्थुन्नम नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता वेंकटेश के साथ नजर आएंगी। इसका निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है।
यह भी पढ़ें- Toxic-Yash: टॉक्सिक निर्माताओं ने डिलीट किया फिल्म का पोस्टर, इस खास दिन रिलीज होगा यश का दमदार लुक
हाल ही में एक इंटरव्यू में मीनाक्षी ने अपने जीवन के एक कठिन दौर के बारे में बताया। उन्होंने साझा किया कि पिछले साल विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की रिलीज के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी परफॉर्मेंस के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस आलोचना के वह एक हफ्ते तक डिप्रेशन में चली गई थीं।
यह भी पढ़ें- Hansika Motwani: हंसिका की भाभी ने सास-पति-अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में की FIR दर्ज? घरेलू हिंसा का मामला
मीनाक्षी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि लकी भास्कर जैसी तेलुगू ब्लॉकबस्टर की सफलता के बाद उन्हें ढेर सारी सराहना मिली। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि आने वाले समय में सही प्रोजेक्ट्स का चुनाव कितना महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- Jaidev: जयदेव ने फूंकी देवानंद के गानों में जान, जानें कौन हैं तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले पहले संगीतकार
अभी हाल ही में उन्होंने नवीन पॉलीशेट्टी के साथ अनगनगा ओका राजू नाम की फिल्म को साइन की है। फिलहाल, मीनाक्षी अपनी आगामी फिल्म संक्रांतिकी वस्थुन्नम के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 14 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Emergency Trailer X Review: कंगना की इमरजेंसी के ट्रेलर को एक्स पर मिले पूरे नंबर, लोगों ने बताया मास्टर क्लास