फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Matka Box Office Collection Day 7: Crime Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Movie

Matka Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'मटका का बुरा हाल', वरुण तेज की फिल्म ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

Wed, 20 Nov 2024 11:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Nov 2024 11:08 PM IST
सार

Matka Box Office Collection Day 7: वरुण तेज अभिनीत 'मटका' बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म की रिलीज को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं इसके कलेक्शन की गाड़ी कहां तक पहुंची?

विज्ञापन
Matka Box Office Collection Day 7: Crime Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Movie
मटका पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vyraents

विस्तार

फिल्म 'मटका'  बॉक्स ऑफिस पर लगी है। पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई। लेकिन, पहले दिन इसका खाता ही बहुत कम कलेक्शन के साथ खुला और तब से इसकी कमाई में हर दिन ढलान आ रहा है। सात दिनों में यह फिल्म कुल मिलाकर पांच करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है। हालात ऐसे लग रहे हैं कि अगले कुछ दिन में ही टिकट खिड़की से इसकी छुट्टी हो जाएगी।

विज्ञापन

Matka Box Office Collection Day 7: Crime Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Movie
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन ही खराब शुरुआत
यह फिल्म वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी, नोरा फतेही, सलोनी असवानी, पी. रविशंकर और किशोर जैसे सितारों से सजी है। यह करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 71 लाख की कमाई की। इसके बाद फिल्म का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। 
Bollywood Actors: भारत में जलवा बिखेर रहे ये सितारे नहीं हैं भारतीय नागरिक, आलिया-कैटरीना भी हैं लिस्ट में

विज्ञापन
विज्ञापन

Matka Box Office Collection Day 7: Crime Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Movie
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांच दिनों में पांच करोड़ भी नहीं
करुणा कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1950 के दशक के अंत के विशाखापत्तनम शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वरुण तेज ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 66 लाख रुपये कमाए, तीसरे दिन शनिवार को थोड़ा सुधार दिखा तो कमाई 75 लाख रुपये हुई। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 52 लाख रुपये रहा और पांचवे दिन कमाई सिर्फ 40 लाख रही।
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने साझा कीं बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, यूजर बोले- बाकी परिवार कहां है?

विज्ञापन

Matka Box Office Collection Day 7: Crime Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Movie
मटका के एक दृश्य में वरुण तेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

जानें आज की कमाई
कल मंगलवार को छठे दिन इस फिल्म ने सिर्फ 38 लाख रुपये का कारोबार किया था। और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज सातवें दिन की कमाई 23 लाख रुपये ही है। इस तरह सात दिनों में यह फिल्म 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई है। 
Films: 'दो पत्ती' से पहले इन फिल्मों पर हुआ विवाद, किसी पर दर्ज हुए केस तो किसी पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed