{"_id":"665cb5d577994eed2e07f38b","slug":"manamey-actress-krithi-shetty-why-she-is-big-fan-of-ram-charan-deets-inside-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Krithi Shetty: इस फिल्म को देखकर कृति शेट्टी हो गई थीं राम चरण की फैन, अभिनेत्री ने किया खुलासा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Krithi Shetty: इस फिल्म को देखकर कृति शेट्टी हो गई थीं राम चरण की फैन, अभिनेत्री ने किया खुलासा
Sun, 02 Jun 2024 11:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:42 PM IST
सार
कृति शेट्टी जल्द ही मनामे नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ शरवानंद मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह अभिनेता राम चरण की इतनी बड़ी प्रशंसक क्यों हैं?
विज्ञापन
कृति शेट्टी, राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
फिल्म उप्पेना के ब्लॉकबस्टर होने के बाद कृति शेट्टी रातों रात मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म में वह बेबम्मा के रूप में उनके अभिनय ने युवाओं का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। हालांकि, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बाद उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा, जिसका असर उनके करियर पर पड़ा।
Fateh: सोनू सूद के निर्देशन में नसीरुद्दीन करेंगे काम, अभिनेता ने इन पलों को बताया बेहद खास
मनामे में नजर आएंगी कृति शेट्टी
अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री जल्द ही पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म मनामे में दिखेंगी। इसमें शरवानंद मुख्य भूमिका में हैं। कृति शेट्टी, कई मौकों पर यह बता चुकी हैं कि वह तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। हाल ही में जब मनाने के प्रचार के दौरान उनसे इसकी वजह पूछी गई तो अभिनेत्री ने इस पर खुलकर जवाब दिया।
विज्ञापन
Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो को डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बयान देना पड़ा भारी, हाथ से निकला नेतृत्व पुरस्कार
इस वजह से हैं राम चरण की प्रशंसक
कृति शेट्टी ने कहा, "वह बहुत अच्छे कलाकार हैं। 'उप्पेना' के लिए शूटिंग शुरू करने के बाद मैंने रंगस्थलम देखी और राम चरण गरु के प्रदर्शन ने मेरा दिल जीत लिया। वह अपनी फिल्म के लिए कितने ज्यादा समर्पित रहते हैं, इसके बारे में बहुत कुछ सुना है। वह असल जिदगी में भी एक बेहतरीन इंसान हैं। इन चीजों ने मुझे उनका मुरीद बना दिया।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ अभिनय करने का सौभाग्य मिलेगा? इस पर कृति ने जवाब दिया, "यह मेरे जीवन का एक शानदार पल होगा। अगर ऐसा होता है तो मैं अपनी तरफ से और ज्यादा मेहनत करूंगी।"
Karunas: एयरपोर्ट पर अभिनेता करुणास के बैग से मिलीं 40 गोलियां, पूछताछ में किया यह खुलासा