फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naseeruddin shah entered in sonu sood movie fateh play unprecedented role in film Jacqueliene Fernandez

Fateh: सोनू सूद के निर्देशन में नसीरुद्दीन करेंगे काम, अभिनेता ने इन पलों को बताया बेहद खास

Sun, 02 Jun 2024 08:02 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 02 Jun 2024 08:02 PM IST
सार

सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो चुकी है। यह फिल्म सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अभिनेता ने ये जानकारी साझा की है।
 

विज्ञापन
Naseeruddin shah entered in sonu sood movie fateh play unprecedented role in film Jacqueliene Fernandez
सोनू सूद और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद की आगामी फिल्म ‘फतेह’ में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो चुकी है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। अभिनेता ने अपने  सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘नसीर सर का स्वागत है, किसी ऐसे व्यक्ति का निर्देशन करना जिसका मैं पूरी जिंदगी प्रशंसक रहा हूं, मेरे लिए बहुत खास था। आपको ‘फतेह’ पर गर्व होगा।’
विज्ञापन


बतौर निर्देशक भी कमान संभाले हैं सोनू
बता दें कि फिल्म में सोनू सूद अभिनय तो कर ही रहे हैं, साथ-साथ वह निर्देशन का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। वहीं, नसीरुद्दीन शाह का सोनू सूद की फिल्म में अभिनय करना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नसीरुद्दीन बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं।
विज्ञापन

Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो को डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बयान देना पड़ा भारी, हाथ से निकला नेतृत्व पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहली बार जैकलीन के साथ आएंगे नजर
सोनू सूद की इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब अभिनेत्री सोनू सूद के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म में सोनू सूद काफी खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं।
Vaani Kapoor Exclusive Interview: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं वाणी, बोलीं, मेरा सबसे पहला दोस्त था
 
कैसा होगा नसीरुद्दीन का किरदार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू सूद ने इससे पहले नसीरुद्दीन के फिल्म में जुड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म में अभूतपूर्व भूमिका में नजर आएंगे। सोनू सूद ने इससे पहले कहा था कि यह एक एक्शन फिल्म है, जो हॉलीवुड फिल्म के एक्शन के बराबर होगी। हालांकि, फिल्म के रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं हुई है। 
Movies Sequel: जल्द आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल, इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed