फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mammootty Reveals Patriot Is Not A Pan India Film Says Primary Goal Was To Cater To The People Of Kerala

‘पैट्रियट पैन इंडिया फिल्म नहीं है’, ममूटी ने बताया सिर्फ केरल के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई मूवी

Mon, 27 Apr 2026 08:51 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2026 08:51 AM IST
सार

Mammootty On Patriot: ‘पैट्रियट’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म की रिलीज से पहले ममूटी ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Mammootty Reveals Patriot Is Not A Pan India Film Says Primary Goal Was To Cater To The People Of Kerala
पैट्रियट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहनलाल और ममूटी जैसे दो मलयालम सुपरस्टार्स से सजी ‘पैट्रियट’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने से फैंस थोड़ा सा निराश जरूर हुए हैं, लेकिन अभी भी उन्हें इस मल्टीस्टारर बड़े बजट की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस स्पाई थ्रिलर की रिलीज से पहले फिल्म की कास्ट कोच्चि में एक प्रेस मीट के लिए इकट्ठा हुई। यहां ममूटी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘पैट्रियट’ मुख्य रूप से केरल के दर्शकों के लिए बनाई गई है और यह पैन इंडिया रिलीज नहीं होगी।

विज्ञापन

केरल के दर्शक फिल्म के प्रमुख लक्ष्य
प्रेस मीट में ममूटी ने फिल्म को लेकर कहा कि यह फिल्म मलयाली लोगों के लिए बनी है। हालांकि हमें उम्मीद है कि इसे केरल के बाहर भी दर्शक मिलेंगे, लेकिन हमारा प्रमुख लक्ष्य केरल के लोगों को ध्यान में रखकर फिल्म बनाना था, जिनकी सिनेमाई पसंद समय के साथ काफी विकसित हुई है। यह पैन इंडिया फिल्म नहीं है। ‘पैट्रियट’ एक गेम चेंजर साबित होगी। यह एक नया मानक स्थापित करेगी और उम्मीद है कि मलयालम सिनेमा में और भी बड़े बजट की फिल्मों के लिए रास्ते खोलेगी।

विज्ञापन

ममूटी और मोहनलाल के हैं एक्शन सीन
‘पैट्रियट’ का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ‘पैट्रियट’ में मोहनलाल और ममूटी के बीच लड़ाई के सीन हैं। अभिनेता ने बताया कि इन्हें एक खास वजह से रखा गया है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई के सीन सिर्फ तमाशे के लिए नहीं हैं। इनके पीछे एक गहरा कारण है, जो फिल्म देखने के बाद दर्शकों को स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mammootty Reveals Patriot Is Not A Pan India Film Says Primary Goal Was To Cater To The People Of Kerala
पैट्रियट - फोटो : यूट्यूब

ऐसी है ‘पैट्रियट’ की कहानी
कहानी एक रिटायर्ड जेएजी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार ममूटी ने निभाया है, जिसे जासूसी के झूठे आरोप में फंसा दिया जाता है। अपना नाम साफ करने और देश की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर, वह एक सीक्रेट मिशन पर निकल पड़ता है।

इस जोखिम भरे ऑपरेशन में उसका साथ मोहनलाल देते हैं, जो एक अनुभवी सशस्त्र बल अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। तनाव तब बढ़ता है जब फहाद फासिल का किरदार इन दोनों के एक साथ आने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है, जो सत्ता संघर्ष और षड्यंत्रों से भरी एक जटिल कहानी का संकेत देता है।

Mammootty Reveals Patriot Is Not A Pan India Film Says Primary Goal Was To Cater To The People Of Kerala
पैट्रियट - फोटो : सोशल मीडिया
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
'पैट्रियट' का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहाद फासिल, नयनतारा और कुंचाको बोबन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘पैट्रियट’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed