फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   makers of upcoming supernatural thriller Jatadhara unveiled powerful poster of Sudheer Babu On his birthday

Sudheer Babu: बर्थडे पर सुधीर बाबू का 'जटाधरा' से फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा हैं फिल्म की हीरोइन

Sun, 11 May 2025 06:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 May 2025 06:35 PM IST
सार

Sudheer Babu Poster From Jatadhara: अभिनेता सुधीर बाबू आज रविवार 11 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'जटाधरा' का पोस्टर जारी हुआ है।

विज्ञापन
makers of upcoming supernatural thriller Jatadhara unveiled powerful poster of Sudheer Babu On his birthday
'जटाधरा' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@zeestudiossouth

विस्तार

अभिनेता सुधीर बाबू का आज 11 मई को जन्मदिन है। इस मौके पर सुधीर की आगामी फिल्म 'जटाधरा' के मेकर्स ने उनके प्रशंसकों को तोहफा दिया है। फिल्म से सुधीर का लुक शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी 'जटाधरा' में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन

सुपरनेचुरल फिल्म है 'जटाधरा'
फिल्म का पोस्टर जी स्टूडियोज साउथ के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'सुधीर बाबू शिव के रूप में। समय से परे एक यात्रा। सुधीर बाबू को जन्मदिन की शुभकामनाएं'। पोस्टर पर सुधीर बाबू आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'जटाधारा' एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जो प्राचीन रहस्यों पर आधारित है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios South (@zeestudiossouth)

विज्ञापन
विज्ञापन

makers of upcoming supernatural thriller Jatadhara unveiled powerful poster of Sudheer Babu On his birthday
सोनाक्षी सिन्हा 'जटाधरा' की टीम के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा का साउथ डेब्यू
जी स्टूडियोज, उमेश केआर बंसल और प्रेरणा अरोरा द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'जटाधारा' में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। इनके अलावा शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, झांसी लक्ष्मी, सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म का निर्माण शिविन नारंग और अरुणा अग्रवाल ने किया है। अक्षय केजरीवाल, दिव्या विजय और कुसुम अरोरा सह-निर्माता हैं। 'जटाधारा' के जरिए सोनाक्षी साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने दी सकारात्मक प्रतक्रिया
इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 45 दिनों में शूट की गई यह फिल्म अब हैदराबाद में अपने अंतिम 10 दिनों के शेड्यूल में प्रवेश कर रही है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण कर रहे हैं। फिलहाल सुधीर बाबू को फैंस पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर भी सकारात्मक प्रतक्रिया आ रही हैं। 

Sudheer Babu: सुधीर बाबू के जन्मदिन पर जारी हुआ 20वीं फिल्म का पोस्टर, आरएस नायडू करेंगे फिल्म का निर्देशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed