फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu wrote a heart touching note for his father Krishna said I will carry your legacy forward'

Mahesh Babu: पिता की मौत से नहीं उभर पा रहे महेश बाबू, भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा- आपकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा

Thu, 24 Nov 2022 05:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 24 Nov 2022 05:21 PM IST
सार

महेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता से वादा किया है कि वह उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और कभी डरेंगे नहीं

विज्ञापन
Mahesh Babu wrote a heart touching note for his father Krishna said I will carry your legacy forward'
कृष्णा, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा इस दुनिया के अलविदा कह चुके हैं। 15 नवंबर को अभिनेता का निधन हो गया, जिसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। वहीं, अब महेश बाबू ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता से वादा किया है कि वह उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और कभी डरेंगे नहीं। 

विज्ञापन

दरअसल, महेश बाबू ने अपने पिता के निधन के बाद अब पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता कृष्णा को ही याद किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें सुपरस्टार कृष्णा मुस्कुराते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ महेश बाबू ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। इस तस्वीर के साथ महेश बाबू ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी जिंदगी का जश्न मनाया गया। आपके जाने का जश्न और भी ज्यादा मनाया जा रहा है। ऐसी है आपकी महानता। आपने अपना जीवन निडर होकर जिया… साहसी और तेजतर्रार आपका स्वभाव था।' 

TRP Week 46: 'अनुपमा' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP, इस शो ने गंवाया अपना ताज, देखें टॉप 5 शोज की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे महेश बाबू ने लिखा, 'मेरी प्रेरणा… मेरा साहस… और जो कुछ मैंने देखा और जो वास्तव में मायने रखता था, वह सब ऐसे ही चला गया। लेकिन मैं अपने अंदर उस ताकत को महसूस करता हूं, जो मैंने वास्तव में पहले कभी महसूस नहीं की थी… अब मैं निडर हूं… आपकी रोशनी मुझमें हमेशा चमकती रहेगी… मैं आपकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा… मैं आपको और भी गौरवान्वित करूंगा …लव यू नन्ना.. माय सुपरस्टार।'

Vikram Gokhale: अनुपम खेर ने शेयर किया विक्रम गोखले का 12 दिन पुराना मैसेज, बोले- जिंदगी अधूरी है मेरे दोस्त

View this post on Instagram

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

विज्ञापन

बता दें कि महेश बाबू के लिए साल 2022 काफी मुश्किलों भरा रहा। इस साल अभिनेता ने अपने जिंदगी के तीन खास लोगों को खो दिया। इस साल की शुरुआत में महेश बाबू के बड़े भाई का निधन हुआ, जो एक्टर थे। इसके बाद अभिनेता की मां भी चल बसीं। महेश बाबू की मां का निधन सितंबर महीने में हुआ था। इसके बाद अब 15 दिसंबर को अभिनेता के पिता ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed