फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu remembers his father Ghattamaneni Krishna on birth anniversary

'हमेशा मेरे हीरो', महेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा घट्टामनेनी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि; लिखा भावुक नोट

Sun, 31 May 2026 04:46 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 31 May 2026 04:46 PM IST
सार

Mahesh Babu Remembers Father Krishna Ghattamaneni On Birth Anniversary: महेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा घट्टामनेनी को उनकी जयंती पर याद किया। इसके साथ ही महेश ने अपने पिता के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Mahesh Babu remembers his father Ghattamaneni Krishna on birth anniversary
महेश भट्ट - कृष्णा घट्टामनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर तेलुगु अभिनेता महेश बाबू ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता कृष्णा घट्टामनेनी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है। इसके साथ ही महेश ने अपने पिता के साथ एक खास तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन

पति के साथ शेयर की खास तस्वीर, लिखा भावुक नोट
महेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा घट्टामनेनी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में महेश और उनके पिता कृष्णा मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ महेश ने अपने पिता को याद करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमेशा मेरे हीरो' इसके अलावा महेश ने आगे अपने पिता के लिए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो नन्ना (पिता)।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नम्रता ने किया कमेंट
महेश बाबू की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने भी इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया। इसके अलावा कई फैंस ने भी महेश की इस पोस्ट को लाइक और शेयर किया है।

विज्ञापन

कौन थे दिग्गज अभिनेता कृष्णा?
कृष्णा घट्टामनेनी ने अपने फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। तेलुगु सिनेमा में सिनेमास्कोप और डीटीएस साउंड लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। साल 2009 में सिनेमा जगत में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 79 वर्ष की उम्र में 15 नवंबर 2022 को हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था।

'वाराणसी' में नजर आएंगे महेश बाबू
महेश बाबू इन दिनों मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अगली बड़ी फिल्म 'वाराणसी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। 'वाराणसी' फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के पोस्टर में महेश बाबू को एक बैल की सवारी करते हुए और हाथ में त्रिशूल थामे हुए दिखाया गया है। फिल्म 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed