फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Lokesh Kanagaraj Acting Debut Movie DC Trailer Release In Cannes Film Festival Also Starring Wamiqa Gabbi

कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हुआ वामिका गब्बी की ‘डीसी’ का ट्रेलर, निर्देशक लोकेश कनगराज कर रहे एक्टिंग डेब्यू

Sat, 16 May 2026 10:30 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 16 May 2026 10:30 AM IST
सार

DC Trailer Release: लोकेश कनगराज निर्देशन के बाद अब अभिनय में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘डीसी’ का ट्रेलर कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हुआ है। जानिए ट्रेलर में क्या है खास…

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj Acting Debut Movie DC Trailer Release In Cannes Film Festival Also Starring Wamiqa Gabbi
डीसी ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वामिका गब्बी मौजूदा वक्त में इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। पिछले महीने ‘भूत बंगला’ की सफलता के बाद कल ही उनकी नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई है। अब उनकी आगामी फिल्म ‘डीसी’ रिलीज को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में जारी किया गया है। ‘डीसी’ से निर्देशक से एक्टर बने लोकेश कनगराज अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj Acting Debut Movie DC Trailer Release In Cannes Film Festival Also Starring Wamiqa Gabbi
डीसी ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में क्या है?
3 मिनट 13 सेकंड के इस ट्रेलर में लोकेश कनगराज को देवदास और वामिका को चंद्रा के रूप में दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि चंद्रा के माता-पिता ने कोलकाता में उसे कई साल पहले अवैध रूप से देह व्यापार में बेच दिया था। अब उसके पास रहने की कोई जगह नहीं है।

जल्द ही पता चलता है कि देवदास एक पुलिस वाले और डॉक्टर चंद्रा की हत्या के आरोप में वॉन्टेड है। इसके बाद ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, खूनखराबा, बम धमाके और गोलीबारी देखने को मिलती है।

ट्रेलर में लोकेश के साथ-साथ वामिका भी कई मौकों पर एक्शन करती नजर आती हैं। ट्रेलर का अंत एक रोमांटिक अंदाज में होता है, जहां वामिका और लोकेश सूर्यास्त के समय एक पहाड़ी पर खड़े नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj Acting Debut Movie DC Trailer Release In Cannes Film Festival Also Starring Wamiqa Gabbi
डीसी ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर देखकर उत्साहित हुए फैंस
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया। हालांकि, अधिकांश यूजर्स ट्रेलर में सबसे ज्यादा प्रभावित अनिरुद्ध के म्यूजिक से हुए हैं।  जबकि कई यूजर्स ने ट्रेलर में वामिका और लोकेश की भी जमकर तारीफ की है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, ट्रेलर जारी होने के बावजूद अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

View this post on Instagram

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)


अरुण मथेश्वरन ने किया है निर्देशन
अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित ‘डीसी’ में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के अलावा संजना कृष्णमूर्ति भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी भी अरुण मथेश्वरन ने ही लिखी है। इस फिल्म को सन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। अब देखना ये है कि सफल निर्देशक बनने के बाद, लोकेश कनगराज अभिनय में कैसी शुरुआत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed