Leo: विजय और लोकेश कनगराज की 'लियो' ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी फिल्म
साउथ सुपरस्टार विजय और लोकेश कनगराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लियो' रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर चुकी है। फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के लिए पहला कदम बढ़ा चुकी है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'लियो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। विजय और कनगराज इससे पहले एक साथ 'मास्टर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। वहीं, अब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लियो' इस साल अक्तूबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म 400 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर चुकी है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
फिल्म में कई सितारे
विजय की 'लियो' में तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन और प्रिया आनंद भी अहम भूमिकाओं में हैं। विजय की 67वीं फिल्म होने के कारण 'लियो' को पहले अस्थायी रूप से 'थलपति 67' शीर्षक दिया गया था और इसका आधिकारिक शीर्षक पिछले महीने ही सामने आया था, जबकि शूटिंग अभी चल रही है। ऐसे में 'लियो' ने पहले ही प्री-रिलीज व्यवसाय में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और खुद को अब तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक के रूप में स्थापित किया है।
Chor NIkal Ke Bhaga: ओटीटी पर 'चोर निकल के भागा' ने दिखाया कमाल, ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' को भी पछाड़ा
रिलीज से पहले करोड़ों का बिजनेस
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले ही फिल्मों का वितरण करने वाली कंपनी फार्स फिल्म्स ने 'लियो' के विदेशी वितरण अधिकार हासिल कर लिए हैं। बताया गया कि यह डील 60 करोड़ रुपये में फाइनल हुई थी, जो किसी भी तमिल फिल्म के लिए अब तक का बड़ा रिकॉर्ड है। पहले यह बताया गया था कि फिल्म के लिए भारतीय वितरण अधिकार 110 करोड़ रुपये से अधिक में बेचे गए हैं, जो फिल्म के वैश्विक वितरण अधिकारों की कमाई को लगभग 170-175 करोड़ रुपये तक ले जाएगा, जो बड़ा आंकड़ा है।
Malaika Arora : 'सेक्सी बॉम्बशेल' समझे जाने को लेकर छलका मलाइका का दर्द, बोलीं- कोई आपको गंभीरता से नहीं लेता
डिजिटल राइट्स बेचकर हुए कमाई
'लियो' के डिजिटल और केबल अधिकारों की बिक्री से भी बड़ी कमाई हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग अधिकार 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इसके अलावा सन टीवी ने 'लियो' के केबल अधिकार खरीद लिए हैं। संगीत अधिकार सोनी म्यूजिक ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। यह सब मिलाकर कहा जा रहा है कि फिल्म 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह एक्शन थ्रिलर 'लियो' 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा संग रिलेशनशिप में हैं श्रीवल्ली! वायरल हुई तस्वीरों में दिखी सच्चाई