Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा संग रिलेशनशिप में हैं श्रीवल्ली! वायरल हुई तस्वीरों में दिखी सच्चाई
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों सितारे एक ही लोकेशन साझा करते नजर आ रहे हैं। इसी तर्ज पर फैंस इस तरह की बातें करने लग गए हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सिनेमा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना दुनियाभर में मशहूर हैं। पुष्पा में आने के बाद से तो वह और भी ज्यादा मशहूर हो गई हैं। रश्मिका नेशनल क्रश भी रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका के जबरदस्त फैंस हैं और लोगों के बीच एक्ट्रेस का जबरदस्त बज रहता है। अभिनेत्री का नाम पिछले काफी समय से विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन दोनों ने कभी इस बात की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन अब रश्मिका बर्थडे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से फैंस का शक यकीन में बदल सकता है।
तस्वीरें आई थीं सामने
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों सितारे एक ही लोकेशन साझा करते नजर आ रहे हैं। इसी तर्ज पर फैंस इस तरह की बातें करने लग गए हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। लेकिन हाल ही में जब रश्मिका ने जब अपने बर्थडे का वीडियो साझ किया तो उसमें एक जगह ऐसी दिखी जहां से कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा भी तस्वीर साझा कर चुके थे।
View this post on Instagram
A post shared by 🦋RASHMIKA MANDANNA🦋 (@rashmikamandanna5915)
रश्मिका ने दिया रिएक्शन
इस फोटो के बाद से तो फैंस ने मान लिया है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एकसाथ एक ही घर में रह रहे हैं। जब दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आने लगीं तो रश्मिका ने इसपर रिएक्ट करने में जरा भी देर नहीं की और तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला। रश्मिका ने लिखा, 'अइयो, इतना ओवरथिंक मत करो बाबू।' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला वीडियो भी बनाया है।
हालांकि बाद में इस बात का खुलासा हो गया है कि यह रश्मिका मंदाना का घर नहीं है, बल्कि विजय देवरकोंडा का घर है, क्योंकि उनके भाई आनंद देवरकोंडा के पुराने वीडियो में सेम जगह देखी जा सकती है।
View this post on Instagram