फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   L 2 Empuraan Actor Mohanlal Responds to Drishyam 3 Question Says Oh God This Is the Most Secret Thing

Drishyam 3: 'हे भगवान ये सबसे बड़ा राज है', ''दृश्यम 3' के सवाल पर मोहनलाल ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 25 Mar 2025 09:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Mar 2025 09:52 PM IST
सार

Mohanlal Reaction on Drishyam 3: मोहनलाल जल्द ही एल 2 एम्पुरान नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे 'दृश्यम 3' पर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
 

विज्ञापन
L 2 Empuraan Actor Mohanlal Responds to Drishyam 3 Question Says Oh God This Is the Most Secret Thing
मोहनलाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी सबसे मशहूर फिल्म 'दृश्यम' ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में धूम मचाई। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी लोगों ने इतनी पसंद आई कि इसका रीमेक कई भाषाओं में बना। फिल्म के हिंदी संस्करण में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन

Manoj Passes Away: तमिल अभिनेता मनोज का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'दृश्यम 3' पर पूछा गया सवाल

अब 'दृश्यम 3' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। मंगलवार को दिल्ली में अपनी नई फिल्म 'एल2: एम्पुरान' की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहनलाल से 'दृश्यम 3' के बारे में सवाल पूछा गया। उनके जवाब ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Celebs Marriage: 2025 में कौन सी जोड़ी बंधेगी शादी के बंधन में? जानिए किसके घर बज सकती है सबसे पहले शहनाई

मोहनलाल ने दी प्रतिक्रिया

मोहनलाल ने कहा, "दृश्यम 3 बनाना एक बड़ा चैलेंज है। अगर मैं इसके बारे में कुछ कहूं...हे भगवान ये सबसे बड़ा राज है...।" उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म जबर्दस्त ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। मोहनलाल ने आगे कहा, "हम इसकी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन यह आसान नहीं है। 'दृश्यम 2' के बाद अब तीसरा पार्ट बनाना मुश्किल है। हम दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते...इसलिए हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी। अभी मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह प्रोजेक्ट अभी चल रहा है।" 

विज्ञापन

कई भाषाओं में किया गया रीमेक

'दृश्यम' की कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की जद्दोजहद को दिखाती है जो तब मुश्किल में पड़ जाता है जब पुलिस महानिरीक्षक का बेटा मारा जाता है। पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2021 में आया था। इस फिल्म की सफलता के बाद इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रीमेक किया गया।

'एल 2 एम्पुरान' में दिखेंगे मोहनलाल

 मोहनलाल की आगामी फिल्म की बात करें तो वह 'एल2: एम्पुरान' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। एडवांस बुकिंग में फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed