फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Actor Manoj K Bharathiraja Passes Away at 48 Due to Cardiac Arrest

Manoj Passes Away: तमिल अभिनेता मनोज का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 25 Mar 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Mar 2025 09:32 PM IST
सार

Tamil Actor Manoj Passes Away: तमिल अभिनेता मनोज का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी असामयिक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचाया है।

विज्ञापन
Tamil Actor Manoj K Bharathiraja Passes Away at 48 Due to Cardiac Arrest
मनोज के भारतीराजा (दाएं) - फोटो : एक्स- @rameshlaus

विस्तार

तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर भारतीराजा के बेटे और अभिनेता मनोज के भारतीराजा का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मनोज की उम्र 48 साल थी। नदिगर संगम (अभिनेताओं की एसोसिएशन) ने अपनी 'एक्स' पोस्ट में इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, "डायरेक्टर भारतीराजा के बेटे मनोज के भारतीराजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया।"
विज्ञापन

Smuggling case: रान्या राव ने माना- सोने की खरीद के लिए हवाला के जरिये हुआ भुगतान, जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
विज्ञापन



 

इन फिल्मों में किया काम
मनोज ने अपने पिता भारतीराजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'ताजमहल' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'ईरानिलम' और 'वरुशामेलम वसंतम' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए। हाल के वर्षों में वह तमिल फिल्मों में सहायक भूमिकाएं कर रहे थे।Jacqueline Fernandez: आईपीएल में परफॉर्म नहीं करेंगी जैकलीन फर्नांडीज, आईसीयू में हैं अभिनेत्री की मां
 

खुशबू सुंदर और वेंकट प्रभु ने व्यक्त किया दुख

मनोज के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेत्री खुशबू सुंदर और निर्देशक वेंकट प्रभु ने उनके निधन पर दुख जताया है। खुशबू सुंदर ने लिखा, "यह सुनकर बहुत सदमा लगा कि मनोज अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अचानक मौत से बहुत दुख हुआ। वह सिर्फ 48 साल के थे। भगवान उनके पिता भारतीराजा और उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे। मनोज, आपकी कमी खलेगी। ओम शांति।"
Celebs Marriage: 2025 में कौन सी जोड़ी बंधेगी शादी के बंधन में? जानिए किसके घर बज सकती है सबसे पहले शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed