फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kushi Star Vijay Deverakonda to reunite with Arjun Reddy director Sandeep Reddy Vanga for film as per reports

Vijay Deverakonda: 'खुशी' के बाद अगली फिल्म के लिए तैयार विजय देवरकोंडा, इस मशहूर निर्देशक संग मिलाएंगे हाथ

Thu, 31 Aug 2023 11:19 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 31 Aug 2023 11:19 AM IST
सार

'खुशी' की शूटिंग खत्म करने के बाद से ही विजय देवरकोंडा अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म के लिए मशहूर निर्देशक के साथ हाथ मिलाने वाले हैं।

विज्ञापन
Kushi Star Vijay Deverakonda to reunite with Arjun Reddy director Sandeep Reddy Vanga for film as per reports
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके साथ ही वह अपने करियर में एक रोमांचक दौर से गुजर रहे हैं। 'खुशी' की शूटिंग खत्म करने के बाद से ही अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं। अब अभिनेता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, विजय की अगली फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है। वह अपनी अगली फिल्म के लिए एक बार फिर मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ हाथ मिलाने वाले हैं।

विज्ञापन

Kushi Star Vijay Deverakonda to reunite with Arjun Reddy director Sandeep Reddy Vanga for film as per reports
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और संदीप रेड्डी वांगा ने साल 2017 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में साथ काम किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के जरिए विजय तेलुगु सिनेमा के नए एंग्री यंग मैन बन गए। अब कहा जा रहा है कि वह दोनों फिर साथ आने वाले हैं। निर्देशक और अभिनेता एक और फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं।  

Throwback Thursday: जब बॉक्स ऑफिस पर भिड़े सनी देओल-शाहरुख खान, 'तारा' ने किया 'जवान' को चारों खाने चित

विज्ञापन
विज्ञापन

Kushi Star Vijay Deverakonda to reunite with Arjun Reddy director Sandeep Reddy Vanga for film as per reports
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलुगु प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए विजय देवरकोंडा और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को बोर्ड पर लाने के लिए उत्सुक है। प्रोडक्शन बैनर और अभिनेता-निर्देशक जोड़ी के बीच काफी समय से सक्रिय बातचीत चल रही है। हालांकि, विजय और संदीप ने अभी तक इस परियोजना को हरी झंडी नहीं दी है, क्योंकि वे वर्तमान में अपनी अन्य कार्य प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं, लेकिन अगर चीजें योजना के मुताबिक हुईं तो विजय देवरकोंडा और संदीप रेड्डी वांगा बहुत जल्द अपने दूसरे ऑनस्क्रीन सहयोग की घोषणा कर सकते हैं।

Ayushmann Khurrana: 'जवान' और 'गदर 2' के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' ने बना ली जगह, फिल्म की सफलता पर बोले आयुष्मान

विज्ञापन

Kushi Star Vijay Deverakonda to reunite with Arjun Reddy director Sandeep Reddy Vanga for film as per reports
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो विजय देवरकोंडा को आखिरी बार पुरी जगन्नाध निर्देशित 'लाइगर' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अभिनेता अगली बार 'खुशी' में दिखाई देंगे, जो सामंथा रुथ प्रभु के साथ उनका दूसरा सहयोग है। शिव निर्वाण निर्देशित यह फिल्म विप्लव और आराध्या नाम के एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म एक सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Esha Deol: धूम में बिकिनी पहनने के लिए ईशा ने मां हेमा मालिनी से मांगी थी इजाजत, ड्रीम गर्ल ने दिया था यह जवाब


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed