फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kingdom south actor Vijay Deverakonda opens up about his film with Sukumar

Vijay Deverakonda: 'किंगडम' देखने के बाद सुकुमार ने किया विजय देवरकोंडा को कॉल, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 03 Aug 2025 10:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 03 Aug 2025 10:06 AM IST
सार

Sukumar On Kingdom Actor: पुष्मा फेम निर्देशक सुकुमार ने विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म 'किंगडम' देखी और उन्हें कॉल किया। जानें क्या है पूरा मामला....
 

विज्ञापन
Kingdom south actor Vijay Deverakonda opens up about his film with Sukumar
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स

विस्तार

टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म "किंगडम" की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं साउथ के मशहूर निर्देशक सुकुमार ने विजय की फिल्म किंगडम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, हाल ही में मीडिया से बात करते हुए विजय ने बताया कि मशहूर निर्देशक सुकुमार ने "किंगडम" देखने के बाद उन्हें फोन कर उनके अभिनय की तारीफ की। विजय ने कहा, "सुकुमार सर की तारीफ मेरे लिए बहुत खास है। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।" विजय ने यह भी बताया कि वह और सुकुमार "अर्जुन रेड्डी" के बाद से एक साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि भविष्य में हम साथ काम करेंगे, लेकिन अभी मेरा ध्यान मेरे मौजूदा प्रोजेक्ट्स पर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2020 में निर्माता केदार सेलागामसेट्टी ने विजय और सुकुमार की एक फिल्म की घोषणा की थी, लेकिन वह प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ है। हाल ही में विजय की फिल्म ''किंगडम'' रिलीज हुई है। यह फिल्म विजय के फैंस को बेहद पसंद भी आ रही है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुगु जासूसी एक्शन ड्रामा फिल्म ''Kingdom'' 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म हिंदी भाषा में ''साम्राज्य' के नाम से रिलीज हुई है। नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed