फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   KGF Chapter 3 go on floor in 2025 Vijay Kiragandur said this about Yash Film will release in 2026

KGF Chapter 3: खत्म हुआ इंतजार! जानिए कब रिलीज होगी रॉकी भाई की 'केजीएफ चैप्टर 3'

Sun, 08 Jan 2023 02:30 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 02:30 PM IST
सार

साल 2025 में फ्लोर पर उतरेगी केजीएफ चैप्टर 3। जिसके बाद साल 2026 में सिनेमाघरों में फिल्म देखने को मिलेगी। जिसको लेकर निर्माता विजय किरागंदूर ने घोषणा की है। 

विज्ञापन
KGF Chapter 3  go on floor in 2025 Vijay Kiragandur said this about Yash Film will release in 2026
KGF Chapter 3 - फोटो : social media

विस्तार

साल 2022 में अप्रैल में अभिनेता यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसके बाद होम्बले फिल्म के निर्माता विजय किरागंदूर ने एक घोषणा की थी। जैसा कि केजीएफ फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने की घोषणा की जा चुकी है। केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा कि केजीएफ चैप्टर 3 फिल्म जो कि रोस्टर का हिस्सा था। उन्होंने आगे कहा कि वह इस फिल्म को साल 2022 के अक्टूबर या फिर नवंबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में लाने की सोच रहे थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए ही यश ने अपने केजीएफ लुक को नहीं बदला है। वह आज भी लंबे बाल और दाढ़ी के साथ ही नजर आते हैं। कहानी के अंतिम चैप्टर को देखने के बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि अभिनेता इस फिल्म की तीसरी किस्त लेकर भी आ सकते  हैं। अब  विजय किरागंदूर ने खुलासा कर दिया है कि केजीएफ चैप्टर 3 आखिर कब रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

KGF Chapter 3  go on floor in 2025 Vijay Kiragandur said this about Yash Film will release in 2026
KGF Chapter 3 - फोटो : social media

केजीएफ 3 को लेकर यश कर रहे हैं प्लान
केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज होने के बाद साल 2022 की अक्टूबर में चैप्टर 3 की कहानी वायरल हो गई थी। जिसके कुछ वक्त के बाद प्रोडक्शन हाउस ने इसको लेकर कहा था, फिलहाल इसकी कोई कहानी तैयार नहीं है। इसको लेकर कब शूटिंग शुरू करेंगे यह निर्धारित नहीं है। उन्होंने उस दौरान बताया था कि साल 2022 में केजीएफ के चैप्टर 3 को लेकर कुछ भी संभव नहीं था। इसके अलावा फिल्म के मुख्य कलाकार यश ने कहा था कि वह अपनी टीम के साथ फिल्म को लेकर कुछ एक्साइटेड प्लान कर रहे हैं। जिसे लेकर वह जल्द ही अपडेट करेंगे।

ये भी पढ़े-Urfi Javed: उर्फी जावेद ने साझा की जावेद अख्तर के साथ तस्वीर, बोलीं, दादा जी मिल गए...

विज्ञापन
विज्ञापन

KGF Chapter 3  go on floor in 2025 Vijay Kiragandur said this about Yash Film will release in 2026
KGF Chapter 3 - फोटो : social media

साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म?
निर्माता विजय किरागंदूर का कहना है कि केजीएफ चैप्टर 3 शूटिंग साल 2025 में शुरू होगी। जिसका मतलब यह है कि फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में दिखाई देगी। निर्माता ने बताया कि केजीएफ फ्रेंचाइजी के साथ काम करना जल्द ही चालू करेंगे। इसमें कई पार्ट दिखाए जाएंगे। जैसे कि जेम्स बॉन्ड फ्लिक। यहां तक की फिल्म में मुख्य किरदार के बदलाव पर भी विचार किया जा सकता है। निर्माता ने बताया कि फिल्म के चैप्टर 3 में 70 के दशक का अंत और 80 के दशक की शुरुआत दिखाई जाएगी। इसके अलावा उम्मीद यह भी है कि किरदार की मौत नहीं होगी।

ये भी पढ़े-Mission Majnu: सिद्धार्थ मल्होत्रा का जज्बा, दर्जी की ट्रेनिंग के बाद ऐसे बन गए 'मजनू'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed