फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karuppu Movie Stars Trisha Krishnan And Karthi Seen At Chennai Theatre Meet Fans

तृषा और कार्थी को चेन्नई के थिएटर में देख चौंके फैंस, ‘करुप्पु’ फिल्म की स्क्रीनिंग में दिखा जश्न का माहौल

Fri, 15 May 2026 03:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 15 May 2026 03:32 PM IST
सार

Karuppu Stars Trisha Krishnan And Karthi Viral Video: फिल्म ‘करुप्पु’ को लेकर फैंस किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं, यह जानने के लिए स्टार कास्ट चेन्नई के एक थिएटर में पहुंची। तृषा और कार्थी को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
Karuppu Movie Stars Trisha Krishnan And Karthi Seen At Chennai Theatre Meet Fans
तृषा और कार्थी फैंस के बीच में पहुंचे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सूर्या स्टारर फिल्म में तृषा ने अहम किरदार निभाया है। हाल ही में तृषा ने सूर्या के भाई कार्थी के साथ मिलकर फैंस को सरप्राइज कर दिया। अचानक चेन्नई के एक थिएटर में पहुंचकर फैंस को हैरान कर दिया। फैंस थिएटर में फिल्म और स्टार कास्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। यहां देखिए तस्वीरों में देखिए तृषा और कार्थी के फैंस के साथ बिताए गए कुछ खास पल। 

विज्ञापन


तृषा के साथ फोटो क्लिक करने की दिखी होड़ 

तृषा को देखकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई। एक्ट्रेस के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए फैंस के बीच होड़ दिखी। तृषा ने भी किसी फैन को निराश नहीं किया। फिल्म की स्टार कास्ट को देखकर फैंस के बीच जश्न का माहौल जैसा बन गया। कोई सीटी बजाता दिखा तो किसी ने खूब शोर मचाकर स्टार कास्ट का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन

 

 

 

कार्थी ने फैंस के साथ बैठकर देखी फिल्म 

तृषा के अलाव चेन्नई के थिएटर में एक्टर कार्थी भी पहुंचे थे। वह दर्शकों के साथ फिल्म देखते हुए नजर आए। कार्थी फिल्म के लीड एक्टर सूर्या के भाई हैं और भाई को सपोर्ट करने के लिए ‘करुप्पु’ का प्रमोशन कर रहे हैं। 
 


फिल्म में नजर आए ये स्टार 

आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा के साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं। यह मुख्य कलाकारों की एक साथ चौथी फिल्म है, इससे पहले वे मौनम पेसियाधे (2002), आयुथा एझुथु (2004) और आरू (2005) में साथ काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed