फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karisma Kapoor Series Brown Trailer Release Starring Helen And Jisshu U Sengupta

सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज, हत्या की छानबीन और अतीत के रहस्य से घिरी नजर आईं करिश्मा कपूर; हेलन ने चौंकाया

Sat, 30 May 2026 01:35 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 30 May 2026 01:35 PM IST
सार

Karisma Kapoor Series Brown Trailer: करिश्मा कपूर की सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। उनके किरदार और कहानी की झलक ट्रेलर मिल रही है। इस सीरीज में हेलन भी हैं, जिनके अभिनय को देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। 

विज्ञापन
Karisma Kapoor Series Brown Trailer Release Starring Helen And Jisshu U Sengupta
सीरीज 'ब्राउन' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor

विस्तार

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। पिछले कुछ वर्षों में उन्हाेंने ओटीटी पर भी कदम रखा है। कुछ सीरीज का हिस्सा बनी हैं। जल्द ही उनकी एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ रिलीज होगी। इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जानिए, इसमें क्या है खास? 

विज्ञापन


अतीत में उलझा दिखा करिश्मा का किरदार
सीरीज ‘ब्राउन’ के ट्रेलर की शुरुआत एक हत्या से होती है, इसकी छानबीन की जिम्मेदारी पुलिस ऑफिसर बनीं करिश्मा कपूर को दी जाती है। यह केस को सुलझाना आसान नहीं है। इस केस को सुलझाने के अलावा करिश्मा कपूर के किरदार की जंग अपने अतीत से भी है। वह अतीत की किसी घटना के कारण आज तक परेशान हैं। सीरीज में हेलन को भी दर्शक काफी वक्त के बाद देखेंगे। ट्रेलर में उनके अभिनय की झलक दिखती है, जो दर्शकों को चौंका सकती है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)


 

Karisma Kapoor Series Brown Trailer Release Starring Helen And Jisshu U Sengupta
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा के किरदार में नजर आंएगी कई परतें
सीरीज ‘ब्राउन’ में करिश्मा कपूर के किरदार का नाम रीता ब्राउन है। वह एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर है, जो अपने आस-पास की दुनिया से ऊब चुकी है। इसके साथ ही वह शराब की लत से जूझ रही है। लेकिन वह पुलिस के अपने फर्ज को अच्छे से निभा रही है। 

कब और कहां देख सकेंगे ये सीरीज? 
वेब सीरीज 'ब्राउन' में करिश्मा कपूर, हेलन के अलावा सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और जीशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। जीशु सेनगुप्ता बंगाली सिनेमा के चर्चित एक्टर हैं। सीरीज की कहानी में भी बंगाल का बैकग्रांउड नजर आता है। 
यह सीरीज 5 जून को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। वेब सीरीज 'ब्राउन' की कहानी चर्चित उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर बेस्ड है। इसे अभेक बरुआ ने लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed