फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kantara Actor Kishore trolled supestar yash movie KGF 2 by calling it a Mindless film

Controversy: कांतारा के 'मुरलीधर' ने 'KGF 2' को बताया माइंडलेस फिल्म, बोले- मैं तो छोटे बजट की फिल्में देखूंगा

Sat, 07 Jan 2023 01:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 07 Jan 2023 01:54 PM IST
सार

'कांतारा' स्टार किशोर ने 'केजीएफ 2' पर अपनी राय रखते हुए उस पर कटाक्ष किया है। 

विज्ञापन
Kantara Actor Kishore trolled supestar yash movie KGF 2 by calling it a Mindless film
किशोर, यश - फोटो : Social media

विस्तार

पिछले साल रिलीज हुई दक्षिण भारतीय फिल्मों में रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई करके सभी को चौंका दिया था। इसके साथ ही पिछले साल रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कांतारा' ने भी सभी मायनों में झंडे गाड़े। दोनों ही फिल्में के प्रशंसक हैं, जिन्होंने इन्हें खूब प्यार दिया है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने साउथ की इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल, 'कांतारा' में मुरलीधर का किरदार निभाने वाले अभिनेता किशोर ने हाल ही में 'केजीएफ 2' को लेकर अपनी राय रखी है, जिससे यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन

Kantara Actor Kishore trolled supestar yash movie KGF 2 by calling it a Mindless film
यश, किशोर - फोटो : Social media

ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' में पुलिस अधिकारी मुरलीधर के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा पाने वाले अभिनेता किशोर कुमार इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले दिनों ट्विटर हैंडल हैक होने के बाद किशोर कुमार ने हाल ही में  'केजीएफ: चैप्टर 2' को लेकर बड़ी मुखरता के साथ अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेता से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या उन्होंने यश की फिल्म देखी है, जो इस समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई? इस सवाल का जवाब देते हुए किशोर ने खुलासा किया कि उन्हें केजीएफ फिल्म की कहानी कहने  का स्टाइल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।  
Deepika Singh: दीपिका सिंह ने 'बेशरम रंग' पर जमकर किया डांस, यूजर्स बोले- कोई भाबो को बुलाओ

विज्ञापन
विज्ञापन

Kantara Actor Kishore trolled supestar yash movie KGF 2 by calling it a Mindless film
यश, किशोर - फोटो : Social media

किशोर कुमार बोले, 'मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत लेकिन मैंने केजीएफ 2 नहीं देखी है। यह मेरे प्रकार का सिनेमा नहीं है। यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है। मैं एक छोटी सी फिल्म देखना पसंद करूंगा जो फ्लॉप रही हो, लेकिन ऐसी नहीं जिसका कोई सिर पैर न हो।' कमाल की बात यह है कि जहां किशोर ने 'केजीएफ' के ऊपर कटाक्ष किया है, वहीं यश ने पिछले साल नवंबर में 'कंतारा' की सराहना की थी। अब देखना यह होगा कि क्या किशोर की ऐसी प्रतिक्रिया दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही मतभेद खड़े कर देगी?
Bipasha Basu: 'पल-पल दिल के पास' जैसा रहा बिपाशा का प्यार, करण से पहले इन छह ठिकानों पर अटकी कश्ती

विज्ञापन

Kantara Actor Kishore trolled supestar yash movie KGF 2 by calling it a Mindless film
किशोर - फोटो : social media

आपको बता दें, पिछले दिनों 'कांतारा' और 'पोन्नियिन सेलवन: 1' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुके अभिनेता किशोर कुमार का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, किशोर अक्सर ही अपने ट्विटर अकाउंट पर देश के कुछ अहम मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं, जिसके चलते किशोर हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। हालांकि, बाद में पता लगा कि अभिनेता का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था।  
Irrfan Khan: एक्टिंग और सुतापा एक तरफ, इरफान तो इससे करते थे सबसे ज्यादा मोहब्बत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed