फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kannappa Actor Vishnu Manchu Prabhudeva look dapper in Tuxedo at Cannes 2024 deets inside

Kannappa: 'कान' में दिखा कन्नप्पा की टीम का जलवा, टक्सीडो सूट में छाए दक्षिण भारतीय सितारे

Tue, 21 May 2024 01:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 May 2024 01:04 AM IST
सार

कान फिल्म महोत्सव में हाल ही में कन्नप्पा की टीम नजर आई। केविन कॉस्टनर और सिएना मिलर अभिनीत 'होराइजन: एन अमेरिकन सागा' के प्रीमियर के लिए फिल्म की टीम वहां मौजूद थी। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Kannappa Actor Vishnu Manchu Prabhudeva look dapper in Tuxedo at Cannes 2024 deets inside
'कान' में कन्नप्पा की टीम - फोटो : एक्स

विस्तार

'कान' में हाल ही में फिल्म कन्नप्पा की टीम का जलवा देखने को मिला। विष्णु मांचू, उनकी पत्नी विरानिका रेड्डी, प्रभुदेवा और निर्माता मोहन बाबू ने इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 'कन्नप्पा' का टीजर फ्रेंच रिवेरा थिएटर में होने वाला है, जिसके लिए मांचू कान में मौजूद हैं। 

विज्ञापन

CINTAA x NSD: सिन्टा और एनएसडी का मुंबई में अभिनव प्रयोग, बच्चों को अभिनय सिखाने को लगेगी विशेष कार्यशाला

विज्ञापन
Trending Videos

Kannappa Actor Vishnu Manchu Prabhudeva look dapper in Tuxedo at Cannes 2024 deets inside
'कान' में कन्नप्पा की टीम - फोटो : एक्स
कान में छाए दक्षिण भारतीय सितारे

फिल्म में प्रभास और अक्षय कुमार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 'कान' में विष्णु मांचू एटेलियर विरानिका के डिजाइन किए गए टक्सीडो सूट और बो टाई के साथ बेहद हैंडसम नजर आए। इस लुक में वे काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, उनके साथ उनकी पत्नी विरानिका भी थीं, जो प्रिंटेड लंबी स्कर्ट के साथ सफेद शर्ट पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रभुदेवा और मोहन बाबू ने भी काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था।

विज्ञापन

Kannappa Actor Vishnu Manchu Prabhudeva look dapper in Tuxedo at Cannes 2024 deets inside
'कान' में कन्नप्पा की टीम - फोटो : एक्स
मुकेश सिंह ने किया है फिल्म का निर्देशन

कन्नप्पा की टीम  केविन कॉस्टनर और सिएना मिलर अभिनीत 'होराइजन: एन अमेरिकन सागा' के प्रीमियर के लिए वहां मौजूद थी। बता दें कि 'कन्नप्पा' से विष्णु मांचू का पहला लुक 8 मार्च को महा शिवरात्रि के अवसर पर जारी किया गया था। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है,  जिसका निर्देशन मुकेश सिंह ने किया है। वे पारुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोटा प्रसाद के साथ फिल्म के सह-लेखक भी हैं। शुरुआत में नूपुर सेनन इस फिल्म में लीड अभिनेत्री के रूप में जुड़ी थीं, लेकिन शूटिंग में हो रही देरी और तारीख के मुद्दों के कारण उन्हें फिल्म से हटना पड़ा।

विज्ञापन

Kannappa Actor Vishnu Manchu Prabhudeva look dapper in Tuxedo at Cannes 2024 deets inside
'कान' में कन्नप्पा की टीम - फोटो : एक्स
ये सितारे भी आएंगे नजर

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विष्णु मांचू, निर्माता-अभिनेता मोहन बाबू, अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, शिव राजकुमार, मधु, सरथकुमार, प्रभुदेवा, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि और कौशल मंदा नजर आने वाले हैं। एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री द्वारा निर्मित 'कन्नप्पा' का संगीत मणि शर्मा और स्टीफन देवासी ने तैयार किया है।
Gauahar Khan: वोटर्स लिस्ट में नाम नहीं होने से परेशान हुईं गौहर खान, बोलीं- फिर आधार कार्ड की जरूरत क्यों है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed