फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kannada TV actor sampath J Ram committed suicide at age of 35 know details

दुखद: अभिनेता संपत जे राम ने 35 साल की उम्र में की आत्महत्या, कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sun, 23 Apr 2023 10:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Apr 2023 10:03 PM IST
सार

कन्नड़ टीवी अभिनेता संपत जे राम ने महज 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। अभिनेता की मौत के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Kannada TV actor sampath J Ram committed suicide at age of 35 know details
संपत जे राम - फोटो : Social media

विस्तार

कन्नड़ इंडस्ट्री के टीवी अभिनेता संपत जे राम का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने 22 अप्रैल को नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की थी। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी से थे परेशान
रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत को काफी समय से काम नहीं मिल रहा था, जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे और वह तनाव का शिकार होने लगे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में अभी तक अभिनेता के परिवार या दोस्तों की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Bhumika Chawla: 'तेरे नाम' की हीरोइन के रूप में पहचाने जाने पर खुश हैं भूमिका चावला, बोलीं- यह मेरे लिए तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सितारों ने जताया दुख
अभिनेता के निधन के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और संपत जे राम को श्रद्धांजलि दी। कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी समय से पैसे की तंगी से भी जूझ रहे थे। अभिनेता को टीवी सीरियल 'अग्निसाक्षी' से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Shah Rukh Khan: शाहरुख से मन्नत में मिलीं मॉडल नवप्रीत, फोटो साझा कर बताया- किंग खान ने खुद बनाया था पिज्जा

विज्ञापन

काम की तलाश में थे अभिनेता
'अग्निसाक्षी' में संपत के सह-कलाकार रहे विजय सूर्या ने बताया कि अभिनेता काफी समय से अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे थे। वहीं, अभिनेता के को-स्टार रहे राजेंद्र ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संपत की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'इतनी सारी फिल्में हैं। इतना संघर्ष बाकी है और इस मंच पर देखने के लिए बहुत कुछ है। कृपया वापस आए और अपने सपनों को साकार करें।'

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को लेकर अपडेट आया सामने, एक बार में रिलीज नहीं होंगे एपिसोड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed