{"_id":"641bfd9357775845140f8147","slug":"kannada-actor-chetan-kumar-sent-to-judicial-custody-for-fourteen-days-after-tweet-about-hindutva-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chetan Kumar: विवादित ट्वीट मामले में चेतन कुमार को सशर्त जमानत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत से मिली राहत","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Chetan Kumar: विवादित ट्वीट मामले में चेतन कुमार को सशर्त जमानत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत से मिली राहत
Thu, 23 Mar 2023 08:36 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:36 PM IST
सार
एक्टर चेतन कुमार ने हिंदुत्व की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्हें 21 मार्च को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Chetan Kumar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर ही ट्विटर पर कुछ न कुछ पोस्ट साझा करते हैं, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बनते हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने हिंदुत्व को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद वह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस ट्वीट के चलते एक्टर को 24 घंटे के अंदर बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब इसपर एक बड़ा फैसला आया है।
विज्ञापन
मिली सशर्त जमानत
आपको बता दें कि एक्टर चेतन कुमार ने हिंदुत्व की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्हें 21 मार्च को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पर अभ खबर आ रही है कि चेतन कुमार को सशर्त जमानत मिल गई है। दो लोगों दो व्यक्तियों और 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई। खिलाफ बजरंग दल के शिवकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया था चेतन के ट्वीट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में एक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए(धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के तहत बेंगलुरु के शोषाद्रीपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बताया अपनी क्रिएटिविटी का राज, परिवार के इस सदस्य से मिलते हैं आइडिया
विज्ञापन
हिंदुत्व पर चेतन कुमार ने किया था ट्वीट
चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा था- "हिंदुत्व झूठ पर बना है. सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है। इससे पहले भी एक्टर कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में ट्वीट को लेकर विवादों में फंसे थे।
ShahRukh Khan: मिलिए 'छोटे पठान' से, जिनका डांस देख मुरीद हुए असली पठान