फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Writes An Open Letter To American President Donald Trump Says Mind Your Own Business

‘अपने काम से काम रखिए’, कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखा ओपन लेटर; दी ये खास नसीहत

Sat, 07 Mar 2026 10:43 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 07 Mar 2026 10:43 PM IST
सार

Kamal Haasan Open Letter To Trump: कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति को एक ओपेन लेटर लिखा है। जानिए इस लेटर में एक्टर ने राष्ट्रपति को दी क्या नसीहत…

विज्ञापन
Kamal Haasan Writes An Open Letter To American President Donald Trump Says Mind Your Own Business
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार और नेता कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक ओपेन लेटर लिखा है। कमल हासन ने यह पत्र उस समय लिखा है, जब अमेरिका ईरान पर लगातार आक्रमण कर रहा है। कमल हासन ने सोशल मीडिया पर यह खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है और अब वो किसी के आदेश नहीं मानता है। यह बयान अमेरिका द्वारा शुक्रवार को भारतीय रिफाइनरियों को रूसी ऊर्जा की खरीद जारी रखने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने की घोषणा के बाद आया है।

विज्ञापन

हम आजाद देश के नागरिक हैं
कमल हासन ने आज अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रिय राष्ट्रपति जी, हम भारत के लोग एक आजाद और संप्रभु देश के नागरिक हैं। हम अब किसी दूसरे देश से आदेश नहीं लेते हैं।

विज्ञापन


कृपया अपनी पूरी काबिलियत से अपने काम से काम रखिए। संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही स्थायी शांति की नींव है। हम आपके देश और उसके लोगों के लिए शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन अमेरिका ने भारतीय रिफाइनरियों को दी थी अस्थायी छूट
कमल हासन का ये बयान तब आया है, जब बीते दिनों अमेरिका ने भारतीय रिफाइनरियों को अस्थायी छूट दी थी। भारत के लिए 30 दिन की इस छूट की घोषणा अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पहले ही कर दी थी।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। हमें पूरी उम्मीद है कि नई दिल्ली अमेरिकी तेल की खरीद बढ़ाएगी।’ यह घोषणा अमेरिका द्वारा यह कहने के कुछ हफ्तों बाद आई है कि भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद रोकने की प्रतिबद्धता जताई है।

Kamal Haasan Writes An Open Letter To American President Donald Trump Says Mind Your Own Business
कमल हासन और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत के साथ आगामी फिल्म में नजर आएंगे कमल हासन
कमल हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आए थे। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब कमल हासन, रजनीकांत के साथ आगामी फिल्म ‘KHxRK’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए दोनों 47 साल बाद साथ में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed