फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   kamal haasan to write screenplay for musician ilaiyaraaja biopic starring dhanush directed by arun matheswaran

Kamal Haasan: महान संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक से जुड़े कमल हासन, फिल्म के लिए पटकथा लिखेंगे अभिनेता

Thu, 21 Mar 2024 05:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 21 Mar 2024 05:51 PM IST
सार

कमल हासन ने इलैयाराजा की बायोपिक के भव्य लॉन्च में भाग लिया, जिसे कल चेन्नई में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया था। 

विज्ञापन
kamal haasan to write screenplay for musician ilaiyaraaja biopic starring dhanush directed by arun matheswaran
कमल हासन और इलैयाराजा - फोटो : X

विस्तार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता धनुष और निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने उस्ताद इलैयाराजा की बायोपिक के लिए एक बार फिर हाथ मिलाया है और फिल्म का नाम इलैयाराजा है। चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म के शीर्षक और फर्स्ट-लुक पोस्टर को लॉन्च किया गया। कमल हासन ने इलैयाराजा की बायोपिक के भव्य लॉन्च में भाग लिया, जिसे कल चेन्नई में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया था। धनुष अपने जीवन की कहानी में महान संगीतकार की भूमिका को दोहराएंगे और फिल्म का निर्देशन कैप्टन मिलर फेम अरुण मथेश्वरन करेंगे। वहीं कमल हासन इस फिल्म की पटकथा लिखेंगे।

विज्ञापन

इलैयाराजा खुद बनाएंगे गीतों के धुन
शूटिंग की औपचारिकताएं अगले साल शुरू होंगी और इलैयाराजा खुद अपनी बायोपिक के लिए संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार करेंगे। कमल हासन इस बहुप्रतीक्षित जीवनी फिल्म की पटकथा लिखेंगे। इसके लिए आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। अन्य मुख्य कलाकारों का चयन और घोषणा अभी बाकी है। कमल हासन एक शानदार लेखक हैं और उन्होंने विश्वरूपम, विरुमांडी, अंबे शिवम, पंचतंत्रम और हे राम सहित कुछ अद्भुत फिल्मों के लिए पटकथा लिखी है।


Kareena Kapoor: 'सैफ की तरह नटखट हैं जेह', करीना कपूर ने बताया छोटे लाडले के चुलबुले अंदाज का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोपिक पर क्या बोले कमल हासन
फिल्म की ओपनिंग सेरेमनी बुधवार, 20 मार्च को चेन्नई के लीला पैलेस होटल में भव्य तरीके से आयोजित की गई। इलैयाराजा , धनुष, अरुण मथेश्वरन, कमल हासन, भारतीराजा, वेथिमारन, गंगई अमरन और अन्य ने इसमें भाग लिया। इलैयाराजा ने उत्साह और गर्व के साथ आगामी फिल्म के बारे में बात की। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर कल जारी किया गया। इलैयाराजा और कमल हासन आपस में गहरा संबंध साझा करते हैं। कलम हासन ने कार्यक्रम में फिल्म की शूटिंग के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इलैयाराजा की बायोपिक के लिए पटकथा लिख रहा हूं, जिसे सुन फैंस खुश हो गए।
Rani Mukherjee: हर साल रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर क्या खास करते हैं आदित्य चोपड़ा? अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन

फिल्म के निर्माता
कमल हासन के पटकथा लिखने से इस फिल्म को बड़ा फायदा होगा। कनेक्टिकट मीडिया, पीके प्राइम प्रोडक्शंस और मर्कुरी मूवीज द्वारा निर्मित 'इलैयाराजा' तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं बात करें सितारों की आने वाली फिल्मों के बारे में तो धनुष, शेखर कम्मुला की एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें नागार्जुन भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कमल हासन प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे।
Javed Akhtar: 'एक दिन वो दोस्ती और गर्माहट खत्म हो जाती है', जावेद ने साझा की सलीम खान से अलग होने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed