NTR 30: जूनियर एनटीआर ने नया वीडियो साझा कर बढ़ाया फैंस का बज, फिल्म के सेट पर इस अंदाज में नजर आए एक्टर
जूनियर एनटीआर ने अपनी आने वाली फिल्म 'एनटीआर 30' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट पर एक्टर ग्रैंड एंट्री लेकर दिल जीतते नजर आए हैं।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने अपने गाने 'नाटू-नाटू' के लिए ऑस्कर जीतकर सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान हासिल किया है। वहीं, अब मैन ऑफ मासेस अपनी आने वाली फिल्म 'एनटीआर 30' को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा बन रहे हैं। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर अपना टॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसी कड़ी में एक्टर ने फिल्म से जुड़ा नया अपडेट साझा कर फैंस के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
'एनटीआर 30' के सेट पर जूनियर एनटीआर की ग्रैंड एंट्री
कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एनटीआर 30' के लीड एक्टर जूनियर एनटीआर ने वीडियो साझा कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। एक्टर ने भव्य फिल्म का सेट दिखाते हुए शूटिंग के शुरू होने की जानकारी दी है। साझा किए गए वीडियो में जूनियर एनटीआर को सेट पर एंट्री लेते देखा जा रहा है। वहीं, इसके बैकग्राउंड में उनकी ही आवाज में वत्सुना शब्द सुनने को मिल रहा है, जिसका अर्थ होता है कि मैं वापस आ गया हूं।
Great to be on sets again with Koratala Siva ! pic.twitter.com/uKNFNtKyZO
— Jr NTR (@tarak9999) April 1, 2023
इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले हैदराबाद में फिल्म 'एनटीआर 30' का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ था। इस इवेंट में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर समेत फिल्म की सभी कास्ट और क्रू मेंबर नजर आए। वहीं, एस एस राजामौली भी इस इवेंट का हिस्सा बन एनटीआर 30 का पहला मुहूर्त क्लैप देते देखे गए थे। मूवी को लेकर खबरें हैं कि यह 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में अपना लोहा मनवाने उतरेगी।
Jr NTR की फिल्म में हुई VFX हीरो ब्रैड मिनिच की एंट्री, हॉलीवुड की मूवीज में दिखा चुके हैं अपना जौहर
कोरताला शिवा हैं फिल्म के निर्देशक
'एनटीआर 30' की शूटिंग शुरू करने की जानकारी देते हुए जूनियर एनटीआर ने अपनी खुशी भी जाहिर की है। वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'कोरताला शिवा के साथ सेट पर आना शानदार है।' इस फिल्म में इंडस्ट्री जगत के दिग्गज तकनीशियन अपना सहयोग देने जा रहे हैं। कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्ण के और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी के जरिए किया जा रहा है।