CM Joseph Vijay: विजय पर बधाईयों की बौछार, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' पवन कल्याण समेत बाकियाें ने क्या कहा?
Celebs Wishes Joseph Vijay Tamil Nadu New Chief Minister: आज जोसेफ विजय उर्फ विजय थलापति तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने हैं। इस खुशी के अवसर पर कई साउथ सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
विस्तार
विजय थलापति तमिल सिनेमा की दुनिया से निकलकर तमिलनाडु की राजनीति में भी चमक गए हैं। वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कमल हासन, पूजा हेगड़ के अलावा कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कमल हासन ने तमिलनाडु राज्य के उज्जवल भविष्य की कामना की
अभिनेता कमल हासन ने विजय के सीएम बनते ही एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य चमके। यह नई ऊंचाइयों को छुए। मैं आपको दिल से बधाई देता हूं।’
தமிழக வெற்றிக் கழகத்தின் தலைவர், மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர், தம்பி திரு. விஜய் @TVKVijayHQ அவர்களின் தலைமைத்துவத்தில் தமிழ்நாடு சிறக்கட்டும். புதிய உயரங்களை அடையட்டும்.
विज्ञापन विज्ञापन
என் இதயப்பூர்வமான வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன். — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 10, 2026
पूजा हेगड़े ने भी खुशी जाहिर की
पूजा हेगड़े ने विजय के शपथ ग्रहण की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर।’ आगे उन्होंने विजय थलापति को बधाई दी। पूजा ने विजय के साथ तमिल सिनेमा में कई फिल्में की हैं।
प्रकाश राज और आर माधवन ने भी विजय को शुभकामनाएं दीं
अभिनेता प्रकाश राज और आर माधवन ने भी विजय के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की है। माधवन ने कहा, 'विजय आपके ऊपर गर्व है।'
Wonderman! Mudhal Amaichar ku congratulations! ❤️👏🏽❤️👏🏽❤️👏🏽 pic.twitter.com/9NtOhcdDFe
— Prabhudheva (@PDdancing) May 10, 2026
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट करते हुए विजय को बधाई दी। वह लिखते हैं, 'तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई विजय। यह सम्मान आप सचमुच पूरी तरह से डिजर्व करते हैं। विजय और उनकी टीम को एक उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर कृपा करें। जय हिंद।'
Heartiest congratulations! To C.Joseph Vijay on being sworn in as the hon'ble CM, Tamil Nadu. Truly well deserved & best wishes to Vijay & his team for a bright & fruitful tenure ahead. God Bless! Jai Hind!@TVKPartyHQ@actorvijay@TVKVijayHQ@YashwantSinha@Prithvrj…
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 10, 2026
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी विजय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर और उन सभी को जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली है, हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि यह नई सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे, पारदर्शी और प्रगतिशील शासन सुनिश्चित करे। तमिलनाडु को और अधिक विकास तथा समृद्धि की ओर ले जाए।’
अभिनेता दुलकर सलमान भी विजय थलापति को सीएम बनने पर बधाई संदेश भेजा है। दुलकल ने एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'विजय अन्ना को इस ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई। यह सचमुच ऐतिहासिक है। इसे उन्होंने एकदम फिल्मी अंदाज में हासिल किया है।'
Heartfelt congratulations to @TVKVijayHQ Chief Thiru @actorvijay AVL, on taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, and to all those who took oath as Ministers.
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) May 10, 2026
I wish the new government will fullfill the aspirations of the people, ensure transparent and progressive…
Huge congrats to @actorvijay Anna on this generational win ! This is truly historic ! Clinching it in cinematic style. @TVKVijayHQ
— Dulquer Salmaan (@dulQuer) May 4, 2026