फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jana Nayagan Film Viral Video Carrying Title Card Of Vijay Thalapathy Name As New Chief Minister Of Tamilnadu

‘जन नायकन’ के नए वीडियो ने मचाया तहलका, विजय थलापति के नाम के साथ जुड़ा खास टाइटल; खुशी से झूमे फैंस

Thu, 07 May 2026 10:10 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 07 May 2026 10:10 AM IST
सार

Jana Nayagan Viral Video: अभिनेता विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अपना परचम लहरा दिया है। विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी इस बीच फिर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय के नाम के साथ एक खास टाइटल भी जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
Jana Nayagan Film Viral Video Carrying Title Card Of Vijay Thalapathy Name As New Chief Minister Of Tamilnadu
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सो

विस्तार

विजय थलापति की आगामी फिल्म 'जन नायकन' जल्द ही रिलीज हो सकती है। इस अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक वायरल वीडियो सामने आया, जो तमिलनाडु के किसी सिनेमाघर का बताया जा रहा है। इसमें फिल्म का नया टाइटल कार्ड देख रहा है। यह टाइटल कार्ड देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं, थिएटर में जश्न मना रहे हैं। आखिर फिल्म के टाइटल कार्ड में ऐसा क्या लिखा है? जानिए। 

विज्ञापन


क्यों खास है फिल्म का नया टाइटल? 
वायरल वीडियो को एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में थिएटर की स्क्रीन पर ‘जन नायकन’ का टाइटल कार्ड दिख रहा है। जिसमें लिखा है फिल्म 'जन नायकन' में तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय।’ बता दें कि विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें हासिल की हैं, जल्द ही वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। गठबंधन में आकर सरकार बनाएंगे।   
विज्ञापन

 



थिएटर में खुशी ने नाचते दिखे फैंस 
वायरल वीडियो में विजय के नाम के साथ मुख्यमंत्री लिखा देखकर फैंस खुशी से झूमते दिखे। वह अपने हीरो और नेता की जीत का जश्न मना रहे थे। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, ‘भारत में किसी एक्टर के लिए यह पहला सीएम टाइटल कार्ड है।’ वैसे अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कौन से सिनेमाघर में ‘जन नायकन’ का अपडेटेड टाइटल कार्ड दिखाया गया है। 

Jana Nayagan Film Viral Video Carrying Title Card Of Vijay Thalapathy Name As New Chief Minister Of Tamilnadu
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?
विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज किए जाने की बात सामने आई थी। यह फिल्म 8 मई को रिलीज हो सकती है, लेकिन मेकर्स ने अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed