सीएम विजय से मिले ‘जन नायकन’ के सह-निर्माता, फैंस ने पूछा- कब रिलीज होगी फिल्म? अभी भी सर्टिफिकेट का है इंतजार
Jana Nayagan: विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि जब फिल्म के को-प्रोड्यूसर सीएम विजय के साथ दिखे, तो फैंस ने रिलीज डेट को लेकर पूछ लिया ये सवाल…
विस्तार
तमिलनाडु के नए-नवेले मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) सीएम बनने के बाद से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। विजय को बधाई देने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी क्रम में अब उनकी आगामी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के सह-निर्माता लोहित एन.के. भी सीएम विजय से मिलने पहुंचे। उन्होंने विजय से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी। लेकिन दोनों को साथ देखकर फैंस ने तुरंत ही ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट के बारे में पूछना शुरू कर दिया। ‘जन नायकन’ पिछले पांच महीने से अटकी हुई है और अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है।
लोहित ने साझा की सीएम विजय के साथ तस्वीर
लोहित एनके ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सीएम विजय को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘विजय अन्ना हमेशा से मेरे दिल के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और जब भी मैं उनसे मिलता हूं, उनकी गर्मजोशी, प्यार और सादगी वैसी ही बनी रहती है। उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए। मेरी कामना है कि वह इसी तरह अपना प्रभाव बनाए रखें।’
Vijay anna has always been someone I’ve admired deeply and every time I meet him, the warmth, affection and simplicity remain exactly the same 🤗🤗🤗
विज्ञापन विज्ञापन
Had memorable moments to cherish ❤️
Wishing & hoping he continues to create a great impact ✨@CMOTamilnadu @TVKVijayHQ pic.twitter.com/JxoQgOto2d — Lohith NK (@LohithNK01) May 23, 2026
‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस
लोहित की इस पोस्ट पर फैंस ने तुरंत ही ‘जन नायकन’ की रिलीज के बारे पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सर जन नायकन की रिलीज डेट पर अपडेट दीजिए!’ दूसरे ने कहा, ‘जन नायकन की रिलीज का इंतजार है।’ एक और कमेंट में लिखा था, ‘सर, जन नायकन की रिलीज डेट जल्द से जल्द घोषित कीजिए।’
अभी भी सेंसर से सर्टिफिकेट के इंतजार में ‘जन नायकन’
इस बीच ‘जन नायकन’ के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के नारायण ने इससे पहले मीडिया से बात करते हुए फिल्म के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि हम सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वे इसे जल्द ही दे देंगे।
हम इसे जल्द से जल्द रिलीज करेंगे। सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही रिलीज की तारीख घोषित कर दी जाएगी। सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही हम इसकी घोषणा काफी पहले कर देंगे। हम इसे पूरी दुनिया में धूमधाम से रिलीज करेंगे।
एच विनोथ द्वारा निर्देशित ‘जन नायकन’ को अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी से समय पर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसे टाल दिया गया। तबसे फिल्म अभी तक अटकी हुई है। ‘जन नायकन’ में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।