अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म AA22xA6 को लेकर आई नई अपडेट, दीपिका पादुकोण के अलावा साथ नजर आएंगी यह अभिनेत्री
Allu Arjun Atlee AA22xA6 Update: अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म AA22xA6 का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। अब दीपिका के अलावा एक और अभिनेत्री भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
विस्तार
फिल्म में किन स्टार्स को लेने की हो रही है चर्चा
AA22xA6 फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। वह इस फिल्म में कई अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण हीरोइन के रूप में हैं। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका मंदाना इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकती हैं। रश्मिका के अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर के होने की भी चर्चा है।
यह अभिनेत्री आ सकती है नजर?
डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा नजर आ सकती हैं। अगर यह पक्का हो गया, तो यह तेलुगु सिनेमा में उनका पहला काम होगा। लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म AA22xA6 का पहला टीजर 8 अप्रैल 2026 को एटली के जन्मदिन पर आने की उम्मीद है। संगीत साई अभ्यंकर दे रहे हैं। AA22xA6 की रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है। अल्लू अर्जुन की एक और आने वाली फिल्म 'AA23' है, जिसे लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक्शन फिल्म है।
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने दिखाई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की खास झलक, पत्नी लिन लैशराम ने की तारीफ; लिखा- 'उन्हे गर्व है'