फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda Swatantrya Veer Savarkar Turns 2 wife Lin Laishram Praises him

रणदीप हुड्डा ने दिखाई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की खास झलक, पत्नी लिन लैशराम ने की तारीफ; लिखा- 'उन्हे गर्व है'

Sun, 22 Mar 2026 04:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 22 Mar 2026 04:50 PM IST
सार

Randeep Hooda Lin Laishram: फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के 2 साल पूरे होने पर रणदीप हुड्डा ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट पर रणदीप की पत्नी लिन लैशराम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Randeep Hooda Swatantrya Veer Savarkar Turns 2 wife Lin Laishram Praises him
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने आज रविवार को रिलीज के पूरे 2 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज रणदीप ने इस फिल्म का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी इस फिल्म ने उनकी सभी सीमाओं की परीक्षा ली। रणदीप की पत्नी लिन ने भी एक खास कमेंट कर अपनी राय पेश की है।

विज्ञापन

रणदीप का पोस्ट
रणदीप ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के सेट से कुछ यादगार लम्हों को शेयर किया। यह वीडियो विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म के बारे में हैं। इसके साथ रणदीप ने कैप्शन में लिखा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने अभिनय और निर्देशन दोनों किए थे। यह फिल्म उनकी हर सीमा को परखने वाली थी। उन्होंने लिखा, 'मैंने इसे जिया, इसका सामना किया और महसूस किया। यह सफर हमेशा याद रहेगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


विज्ञापन
विज्ञापन

लिन लैशराम का कमेंट
रणदीप की पत्नी लिन लैशराम ने इस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि वह रणदीप को बदलते हुए देखती आई हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट उनके लिए सबसे कठिन था। उन्हें हैरानी है कि रणदीप ने इतना दबाव और जिम्मेदारी अकेले कैसे संभाली।' लिन ने आगे लिखा कि उन्हें रणदीप पर बहुत गर्व है।

विज्ञापन

फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बारे में 
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म में मुख्य भूमिका रणदीप हुड्डा ने निभाई है। रणदीप के अलावा इस फिल्म में अंकिता लोखंडे (यमुनाबाई सावरकर), अमित सियाल (गणेश दामोदर सावरकर), तीरथ मुरबादकर (सरस्वतीबाई), और बाकी कलाकार हैं। यह फिल्म सावरकर के बचपन से लेकर उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को दिखाती है।


यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया फनी वीडियो, त्रिमुखी फल के बारे में बताई दिलचस्प बात; लिखा- 'जब तक रहेगा समोसे...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed